Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

होमटेल आलमबाग में ‘जश्न-ए-अवध’: नवाबी स्वाद का दस दिन का खास आयोजन

 लखनऊ की मशहूर नवाबी रसोई और अवध के पारंपरिक स्वाद को करीब से महसूस कराने के लिए होमटेल बाय सरोवर, आलमबाग द्वारा ‘जश्न-ए-अवध’ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष फूड फेस्टिवल 12 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक कुल 10 दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के खानपान प्रेमियों को अवध की पहचान माने जाने वाले व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह मिलेगा। इस आयोजन के दौरान होमटेल के रेस्टोरेंट ‘फ्लेवर्स’ को नवाबी अंदाज़ शाही दरबार जैसा सजाया जाएगा। मेहमानों के लिए सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गलौटी कबाब, धीमी आंच पर पकाई गई निहारी, खुशबूदार लखनवी बिरयानी और पारंपरिक शाही टुकड़ा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों की खास बात यह होगी कि इन्हें पारंपरिक तरीकों से तैयार किया जाएगा, ताकि अवध के पुराने स्वाद और खुशबू को बरकरार रखा जा सके। फूड फेस्टिवल के माहौल को और खास बनाने के लिए पारंपरिक सजावट के साथ सुकून भरी ग़ज़लों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे मेहमानों को नवाबी दौर की शामों का एहसास मिल सके।  यह फेस्टिवल खास तौर पर परिवारों के लिए तैयार किया गया है, जहां वे सर्द शामों में अच्छे खा...

रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा इंस्टॉलेशन समारोह एवं स्वावलंबन ड्राइव का आयोजन

लखनऊ, रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को इंस्टॉलेशन समारोह एवं स्वावलंबन ड्राइव का सफल आयोजन सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान की भावना के साथ किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. अशुतोष अग्रवाल (RID 3120) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन रंजीत सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वावलंबन ड्राइव रहा, जिसे स्व. रोटेरियन राधारानी घोष की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय जाने वाली 11 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर रोटरी के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्षगण रोटेरियन अमरीश माथुर, रोटेरियन किरणजीत सिंह, रोटेरियन श्याम पचौरी एवं रोटेरियन पीयूष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव-स्थापित क्लब पदाधिकारियों में अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतु...

औरंगाबाद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

  औरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सालेहनगर में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया है यह मेला हर रविवार को होता है जो मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नाम से जाना जाता है इसमें विभिन्न प्रकार की जांच फ्री होती हैं और सभी मरीजों को निशुल्क सेवाएं दी जाती हैं इसमें डॉक्टर मनोरमा मैडम और फर्निश्ड राहुल मौर्य जी लैब टेक्नीशियन मनोज सिंह और स्टाफ नर्स संयोगिता दीदी एवं मनीषा जी और साथ में लक्ष्मी सोनकर हेल्थ वर्कर ने और आशाओं ने अपना बढ़-चढ़कर सहयोग दिया यहां के स्थान वालों का कहना है कि यह स पाताल 2014 को स्थापित हुआ था जो कि पूरे सप्ताह के सातों दिन खुलता है लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दिन कुछ ज्यादा ही मरीजों की संख्या हो जाती है और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सही से सभी को इलाज एवं मुक्ति दवाएं प्रदान की जाती हैं और इस मेले के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आज इसी में स्वागत किया गया लक्ष्मी सोनकर जी के द्वारा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न , जे एन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

   20 जनवरी के विधानसभा घेराव, धरना ,प्रदर्शन कार्यक्रम पर लगी अंतिम मोहर  प्रदेश के विभिन्न विभागों के 20000 से भी अधिक कर्मचारी करेंगे विधानसभा पर प्रदर्शन  मुख्य सचिव नहीं ले रहे हैं कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान  मुख्यमंत्री को भी लिखे जा चुके हैं दर्जनों पत्र  कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है  प्रेस वार्ता में परिषद के अध्यक्ष  जे एन तिवारी ने आंदोलन को आगे बढ़ने का ऐलान भी किया  18 जनवरी को होगी ऑनलाइन समीक्षा बैठक  लखनऊ 11 जनवरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जिसमें संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष ,महामंत्री जनपद शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री एवं संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी  शामिल हुए। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता में लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में 100 से भी अधिक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक  के  बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया कि आज की बैठक में 20 जनवरी के विधानसभा पर धरना प्रद...

कैंसर के इलाज में आहार और पोषण का बड़ा महत्व: डॉ हरि मोहन राय

राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम में स्थित जयश्री स्किन क्लीनिक के आहार एवं पोशाक विशेषज्ञ डॉ हरि मोहन राय ने बताया कि कैंसर के इलाज में पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। सही आहार से इम्यूनिटी मजबूत होती है, कमजोरी कम होती है, और रिकवरी तेज होती है. कीमोथेरेपी के दौरान हल्का, ताजा और पौष्टिक खाना जैसे नारियल पानी, सूप, दालें, खिचड़ी, ओट्स, पोहा, पकी सब्जियाँ, दही, केला, सेब, अनार खाना चाहिए। मसालेदार, तला हुआ, स्ट्रीट फूड, कच्चे मील/अंडे, फास्ट फूड, बहुत मीठा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचना चाहिए। डॉ. ने कहा कि प्रोटीन मसल रिकवरी, इम्यूनिटी और टिश्यू हीलिंग के लिए जरूरी है, दाल, पनीर, अंडे, दही, सोया अच्छे स्रोत हैं। सप्लीमेंट्स मरीज की स्थिति पर निर्भर करते हैं, ओमेगा-3, विटामिन D3 + K2, प्रोबायोटिक्स उपयोगी हो सकते हैं। लगभग 40% कैंसर लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े होते हैं, फाइबर युक्त खाना, रंगीन सब्जियाँ, कम तेल-चीनी-नमक फायदेमंद है। रेडिएशन के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखें, हल्का पचने वाला भोजन लें। डॉ. ने बताया कि कैंसर के मरीजों को इसके साथ ही व्यायाम और वॉक करना भी इम्युनिटी के बेहद आवश्यक है । ...

हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन रामाधीन सिंह उत्सव स्थल (निकट आईटी चौराहा) किया गया

हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन रामाधीन सिंह उत्सव स्थल (निकट आईटी चौराहा) किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज, रामाधीन बस्ती, विवेकानंद नगर, लखनऊ उत्तर भाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता देवेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है। डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह नवाबगंज गोंडा के नंदिनी निकेतन में आयोजित राष्ट्रकथा में भी सम्मिलित हुए थे और राष्ट्रकथा के आयोजन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात भी की और राष्ट्र हित के लिए जो आयोजन किया गया उसके लिए उन्होंने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सराहना भी की।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्वारी में किया गया कंबल ट्राईसाईकिल एवं चश्मों का वितरण

  रक्षा मंत्री एवं जनप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के प्रेरणा से गोमती नगर,ग्वारी,स्थित पार्क में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के (संस्थापक/अध्यक्ष/चीफ ट्रस्टी) भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के द्वारा ट्राई साइकिल,सहायक उपकरण, बैसाखी,छड़ी,चश्मा सैकड़ो कंबलों का वितरण का महा अभियान जो पूरे लखनऊ में शीत लहर को देखते हुए कंबल बांटने का महान एवं सराहनीय कर रहे हैं। नर सेवा नारायण सेवा की अपना उपदेश बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर वितरण की श्रृंखला में दिव्यांगों सहयोग और समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े हर व्यक्तियों को हर संभावित मदद करने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण तथा ठंड से बचाने के लिए कंबलो का वितरण का आयोजन लगातार जारी है।  ग्वारी पार्क में सहायक उपकरण, बैसाखी,छड़ी,ट्राई साइकिल चश्मा, सैकड़ो लाभार्थियों ने सहायक उपकरण और कंबलों का लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर संजय राय (महामंत्री) भाजपा उत्तर प्रदेश प्रांत प्रचारक कौशल जी, पार्षद रामकृष्ण यादव, जितेश श्रीवास्तव ट्रस्ट के उपाध्यक्ष,डॉ राजेश शुक्ला, गौरव पांडे ट्रस्ट के ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...