Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

दुखद: लखनऊ के पूर्व मेयर और अटल जी के मित्र दाऊ जी का निधन

  तीन बार नगर प्रमुख रहे दाऊजी गुप्ता का रविवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने कोरोना से जंग जीती थी। पूर्व नगर प्रमुख के पौत्र सात्विक ने बताया कि उनके बाबा को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। इसके बाद वह 13 अप्रैल को संक्रमित हो गए और होम आइसोलेशन में रहे। तीन दिन पहले जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई, पर उनकी तबीयत नहीं सही हुई। उनको बहुत कमजोरी थी और कुछ खा-पी भी नहीं पा रहे थे। रविवार दोपहर उनका सुगर बढ़ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सावित्व के ने बताय कि पूर्व नगर प्रमुख के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी दिल्ली में है वह लखनऊ आ रही है।  दाऊजी गुप्ता तीन बार शहर के नगर प्रमुख रहे। पहली बार वह 1971 में नगर प्रमुख बने। सालभर के बाद प्रशासक काल आ गया। इसके बाद व दोबारा 1973 में नगर प्रमुख बने। उस वक्त नगर प्रमुख का कार्यकाल एक साल का होता था। दूसरी बार जब वह नगर निगम थे तो उसी बीच नगर प्रमुख का कार्यकाल बढ़कर तीन साल का हो गया। इसके बाद तीसरी बार वह 1989 में नगर प्रमुख बने और 1992 तक रहे।  जन्म-15 मई 1940 मृत्यु-02 मई ...

Indore Coronavirus Update: इंदौर में मिले 1787 नए कोरोना पाजिटिव, 8 संक्रमित मरीजों की मौत

 इंदौर में रविवार को 10491 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इसमें से 1787 मरीज संक्रमित पाए गए। रविवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 1195774 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, इनमें से 116280 संक्रमित पाए गए। रविवार को 968 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 104298 हो चुकी है। फिलहाल 10819 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को संक्रमण से आठ व्यक्तियों की मौत हुई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1163 हो चुकी है। ड्राइव इन सेंटरों पर 572 ने कराया टेस्ट शहर में नगर निगम द्वारा संचालित किए जा रहे दो ड्राइव इन कोविड टेस्ट सेंटरों पर लोगों का आना लगातार जारी है। रविवार को चार घंटे में दोनों सेंटरों पर 572 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सेंटरों पर लोगों की जांच की गई। ड्राइव इन कोविड टेस्ट सेंटरों पर जांच के लिए लोग www.covidindore.com पर रजिस्ट्रेशन करवाकर 600 रुपये में कोरोना जांच करवा सकते हैं। राशि का भुगतान नागरिक रजिस्ट्रेशन के दौरान...

कोरोना के कहर के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 15 दिन तक राज्‍य से बाहर नहीं जाएंगी UPSRTC की बसें

 लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को फैसला किया है कि अगले 15 दिनों तक राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य की सीमा से बाहर नहीं जाएंगी. सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संबंधित अधिकारियों को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा करते हुए योगी ने हिदायत दी कि आगामी 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही किया जाए. अब जरूरी होगी निगेटिव रिपोर्ट सीएम योगी ने कहा कि विमान सेवा से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विमान सेवा के माध्यम से प्रदेश से जाने वाले लोग भी निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही जाएं और रेल से आने वाले यात्रियों की पूरी सूची प्राप्त की जाए, साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी की जाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए भीड़-भाड़ रोकने, आवागमन को सीमित करने के लिए ‘होम डिलिवरी’की प्रभावी व्यवस्था बनाने पर बल दिया है. जिला स्तर प...

Coronavirus India : देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 लाख के पार पहुंची, हरियाणा, ओडिशा ने लगाया लॉकडाउन

  देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण रविवार को 3,689 और मरीजों की जान चली गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 33 लाख के पार पहुंच गई है। मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश में कुछ अन्य राज्यों की तरह हरियाणा और ओडिशा ने भी लॉकडाउन लगा दिया है। हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट किया, ''तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।'' इससे पहले राज्य के नौ जिलों में शुक्रवार को सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया गया था। वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में कहा गया कि पूरे राज्य में 14 दिनों के लिये पांच मई से 19 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन शुरू करने की मांग वहीं देश में सोनिया गांधी, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी समेत 13 विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र से देश भर में व्यापक पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू कर...

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सांसें लेकर दिल्ली पहुंची ऑक्सिजन एक्सप्रेस

 दिल्ली के कुछ अस्पतालों ने अपने खत्म होते ऑक्सिजन भंडारों के बारे में रविवार को अधिकारियों को आपात संदेश भेजे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छोटे अस्पताल इस जीवन रक्षक गैस की कमी का लगातार सामना कर रहे हैं। यहां तक कि एक अस्पताल ने तो सरकार से अपने मरीजों को दूसरी जगह भेजने की भी अपील की है। चार नवजात समेत 50 लोगों की जान पर खतरा मालवीय नगर स्थित मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल ने रविवार को अपने यहां ऑक्सिजन का भंडार समाप्त होने का संदेश दिया और कहा कि चार नवजातों समेत 50 लोगों की जान ‘‘खतरे में है।’’ अस्पताल में लिक्विड ऑक्सिजन के भंडार के लिए टैंक नहीं है और उसकी निर्भरता निजी विक्रेता से ऑक्सिजन सिलेंडरों की सप्लाई पर है। अधिकारी ने कहा, ‘‘निरंतर आपूर्ति के अभाव में यह रोजाना की लड़ाई बन गई है। हमें हर दिन करीब 125 ऑक्सिजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है।’’ अस्पताल ने कहा कि उसे दोपहर करीब डेढ़ बजे सरकारी अधिकारियों की मदद से 20 ऑक्सिजन सिलेंडर मिले। मरीजों को दूसरी जगह ट्रांसफर करने की अपील द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर ने सरकारी अधिकारियों से मरीजों को किसी दूसरी जगह स्थानांतरि...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...