बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत एक बड़े लॉन्च इवेंट के साथ हुई, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, नरपत सिंह भाटी जी, असली वीर जवान और शहीदों के परिवार शामिल हुए। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के टीज़र और पोस्टर्स ने दर्शकों को भारतीय सैनिकों की असाधारण कहानी की एक झलक दिखाई थी। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो गया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। दादा किशन की जय टाइटल वाला यह गाना देशभक्ति की गहरी भावना को दर्शाता है, जो फिल्म की आत्मा और जज़्बे को बखूबी बयां करता है। इस गाने का लॉन्च लखनऊ में एक बड़े और जोश से भरे कार्यक्रम में किया गया, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के बेटे नरपत सिंह, चार्ली कंपनी के सैनिकों की भूमिका निभाने वाले कलाकार, रेजांग ला की लड़ाई के दो जीवित वीर सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन रामचंद्र यादव जी और हवलदार निहाल सिंह जी (एसएम) – और शहीदों के परिवार मौजूद थे। जब यह गीत गूंजा, तो माहौल गर्व और देशभक्ति ...