Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

भूतनाथ लखनऊ व्यापार मण्डल के तत्वाधान में मतदान करने की शपथ ली गई

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में भूतनाथ के व्यापारियों ने भूतनाथ लखनऊ व्यापार मण्डल के तत्वाधान में शपथ ली की हम हर चुनाव में मतदान अवश्य करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे की मतदान अवश्य करेंगे और उपयुक्त प्रत्याशी चुनेंगे जिससे अच्छी और मजबूत सरकार मिले क्यूंकि कई बार मतदान न करने के कारण गलत प्रत्याशी चुन लिए जाते हैं। शपथ लेने वाले व्यापारिओं में मुख्यत अरविन्द पाठक, उत्तम कपूर, मोहित गर्ग, सिद्धार्थ रस्तोगी, रतन मेघानी,अनुराज अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव,संदीप रस्तोगी, नदीम, मनप्रीत सिंह, आशीष बंसल, मनोज द्विवेदी, अरशद सफीपुरी, हर्ष ग्रोवर, पवन सिंह, मोनू भाटिया, पुरषोत्तम गुप्ता, पवन सोनकर, इत्यादि व्यापारी गण मौजूद रहे।

प्रभु श्री राम की भक्ति में गुड्डन पूर्णिमा किन्नर ने किया अपने केशो का दान

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर हर कोई भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है। पूरा विश्व ही श्री राम लला के आगमन में की खुशियां मना रहा है । कहीं पर सुंदरकांड कहीं भागवत, राम कथा और भंडारो का आयोजन हो रहा। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के चौंक स्थित पक्का पुल के मरी माता मंदिर में गुड्डन किन्नर द्वारा अपने केशो का दान दिया गया ।इस मौके पर वह बेहद भावुक दिखी। उनके आंखो से लगातार आंसू बह रहे थे और इन आंसुओं में भगवान श्री राम के लिए उनकी आस्था  साफ़ साफ़ दिखाई दे रही थी। इस विशेष अवसर पर गुड्डन किन्नर ने बताया की हर कोई अपनी अपनी तरीके से श्री राम की भक्ति कर रहा है धन ,दौलत तो हर कोई सेवा कर रहा है।  इसलिये उन्होने कहा कि वह भगवान को अपनी सबसे अनमोल चीज अर्पित करना चाहतीं थी। क्योंकि किन्नर समाज में उनके केश बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं और अपनी सबसे अनमोल चीज को अपने प्रभु के चरणों में अर्पित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की भक्ति तो किन्नर त्रेता युग से कर रहे हैं जब श्री राम को वनवास दिया गया था तब सभी अयोध्यवासियों उन्हे छोड़ने सरयू नदी के तट तक गए जहां पर...

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन ने फोटोग्राफी अभियान शुरू किया।

लखनऊ। पोर्टल  http://www.upcnp.art पर पर्यटन स्थलों की​ फोटो अपलोड करने पर चयनित प्रति फोटो पे 100 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए विभाग ने लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में इनमोबी ग्लांस कंपनी के साथ एमओयू किया। इस फोटोग्राफी कैंपेन को यूपी क्लोज एंड पर्सनल थ्रू द लेंस नाम दिया गया है।  प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि देश—दुनिया तक पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि upcnp.art नामक पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होगा। इसमें 50 चैनित फोटो की एक एक्सहिबिशन भी लगाई जाएगी। इनमोबी ग्लांस और यूपी टूरिज्म ने संयुक्त रूप से यूपी की संस्कृति विविधता, पर्यटन, इतिहास, देशभक्ति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रीय फोटोग्राफी अभियान की शुरुआत की है। इससे  प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपने फोटोग्राफी कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी मिलेगा। ग्लोबल एसवीपी एंड चीफ कारपोरेट अफेयर एंड पब्लिक पालिसी आफिसर डा. सुबी चतुर्वेदी ने कहा उत्तर प्रदेश सिर्फ एक राज्य नहीं...

भाजपा समर्थन मंच द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य भंडारा आयोजित

  लखनऊ: वर्षों की तपस्या के बाद आज अयोध्या में  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा समर्थन मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें लखनऊ वासियों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद आज का यह शुभ अवसर हमें प्राप्त हुआ है और इसको हम त्यौहार के रूप में मना रहे हैं।  डॉक्टर एसपी पांडे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए और अपने जीवन में भी त्याग और तपस्या को स्थान देना चाहिए। देश की सरकार सनातन संस्कृति को बहुत तेजी के साथ पूरे विश्व में बढ़ा रही है और हम सभी को इस पर गर्व होना चाहिए।  

भारत के सबसे बड़े गिफ्टिंग ब्रैंड एफएनपी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राम मंदिर कलेक्शन प्रस्तुत किया

  नई दिल्ली, भारत के सबसे बड़े गिफ्टिंग ब्रैंड एफएनपी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना के पावन अवसर पर पवित्र कलेक्टिबल्स पेश किए हैं। इस एक्सक्लुसिव कलेक्शन को प्रस्तुत करने के पीछे ब्रैंड का इरादा इस पावन अवसर की गरिमा और उल्लास की स्मृति को भक्तजनों के मन-मस्तिष्क में विशेष स्थान दिलाना है। जो भी भक्तगण इस पावन समारोह में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते हैं वे विशेष रूप से तैयार इन कलेक्टिबल्स के माध्यम से खुद को अध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत महसूस करेंगे।   भक्तगण इन एक्सक्लुसिव प्रोडक्ट्स के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर की ऊर्जा को अपने घरों में महसूस कर सकते हैं। इस कलेक्शन में राम मंदिर का हस्त-निर्मित 3डी रेप्लिका, और भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा हनुमान जी की मूर्तियों के साथ पीतल का एक सेंटरपीस, और राम दरबार को प्रदर्शित करने वाले चांदी के सिक्कों के अलावा राम मंदिर गिफ्ट्स जैसे पावन कैलेंडर, तथा अन्य उपहार आइटम्स जिनमें फोटो फ्रेम और दो हैंडक्राफ्टेड गिफ्ट आदि शामिल हैं। इनमें हर आइटम आशीष और आत्मिक शांति देता है और इस ऐतिहासिक अवसर पर जो लोग अपने घरों में अलौकिक...

राजधानी लखनऊ में कहीं गुम न हो जाए सीजन 6 नेशनल कुकिंग कंपटीशन का आयोजन

  राजधानी लखनऊ में कहीं गुम न हो जाए सीजन 6 नेशनल कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कुकिंग शो का थीम थी मिलेट्स जिसकी कम से कम तीन से पांच डिशेज प्रतियोगियों को बनानी थी जिसके आधार पर उनका चयन किया जाना निश्चित किया गया आई लौट चले बैक टू रूट के तत्वाधान में भारतीय कला और संस्कृति को स्वस्थ जीवन शैली बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय बबीता सक्सेना द्वारा 2016 में एनजीओ को स्थापित किया गया । जिनको अब उनके पति करनल अतुल सक्सेना द्वारा पूरा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने कई तरह के पारंपरिक और नए प्रकार के मोटे अनाज के व्यंजन बनाए जिसमें सासू मां की थाली, लोरी की थाली, पंजाबी चटकेदार थाली, कायस्थ थाली जैसी कई वैरायटी मौजूद थी । सभी प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत से कई बेहतरीन डिशेज को बनाया किसी ने अपनी मां से और किसी ने अपनी सासऔर खुद से ही पारंपरिक तरीके से इन मोटे अनाज के व्यंजनों को बनाना सीखा जिनमे अदरक के लड्डू, रामदाने की फिरनी, बजरे ज्वार की रोटियां पांच मेल खिचड़ा जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। इस राष्ट्रीय स्तर के कुकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यो...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...