लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी को लगातार सफलता मिल रही है। शौविक के कॉलेज के साथी सूर्यदीप मल्होत्रा को पूछताछ के बाद और गोवा से पकड़े गए ड्रग्स पेडलर क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर और सूर्यदीप को 18 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुशांत सिंह मौत की जांच के सिलसिले में इन दोनो की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह अब तक रिया और शौविक सहित कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रिया की जमानत याचिका खारिज विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह अन्य लोगों को सतर्क कर देगी और वे सुबूतों को नष्ट कर देंगे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीबी ...