Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

देशभर में आज से शुरू हुआ 80 ट्रेनों का संचालन, जानिए क्या होगा रूट


भारतीय रेलवे 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रही है. इसके लिए 10 सितंबर से टिकट की बुकिंग भी खोल दी गई हैं. ये सभी ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व होंगी और इनमें बिना कन्फर्म टिकट के यात्री सफर नहीं कर सकेंगे, ऐसे में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना ही होगा. लेकिन कोरोना के संक्रमण काल में ट्रेनों में सफर के दौरान लोगों को तमाम तरह की सावधानियां बरतनी होगी. राजधानी लखनऊ के उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के दोनों स्टेशनों से एक दर्जन के आसपास ट्रेनों का संचालन होगा. जिनमें कई ट्रेनें लखनऊ से शुरू होंगी और कई ट्रेन है लखनऊ मंडल से होकर गुजरेगी. लेकिन सफर से पहले लोगों को इन नियमों का पालन करना होगा. यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होने पर ही स्टेशन पर आने की अनुमति दी जायेगी. सहूलियत के लिए अपने ई-टिकट की फोटो कापी साथ में लेकर यात्रा करें. वहीं प्रत्येक यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करना आवश्यक होगा तथा यात्रा से पूर्व एप को सक्रिय करना सुनिश्चित करना होगा. रेल यात्रियों को यात्रा के लिये एवं यात्रा के दौरान फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा. यात्री यथा संभव न्यूनतम सामान के साथ यात्रा करें. रेल यात्रियों को कोविड संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रा के लिये गाड़ियों के प्रस्थान के समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा. जिससे थर्मल स्क्रींनिंग एवं अन्य औपचारिकताऐं समय से पूरी की जा सकें. लखनऊ स्टेशन से यात्रा आरम्भ करने हेतु स्टेशन के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करें. इस दौरान लखनऊ रेलवे स्टेशन स्थित कैब-वे के द्वारा प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.


चारबाग से संचालित होने वाली ट्रेनें

1- 02004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. दैनिक शताब्दी विशेष गाड़ी 12 सितम्बर, 2020 से अगली सूचना तक नई दिल्ली से 6.10 बजे छूटकर नई दिल्ली 22.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी की संचना में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का 01, वातानुकूलित एजिक्यूटिव कुर्सीयान श्रेणी के 01, वातानुकूलित कुर्सीयान के 16 सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे. दैनिक शताब्दी विशेष गाड़ी में यात्रा के दौरान पेमेन्ट बेसिस पर खाने पीने का सामान उपलब्ध रहेगा.

2- 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 12 सितम्बर, 2020 से अगली सूचना तक लखनऊ जं. से प्रतिदिन 23.10 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 12.35 बजे पहुंचेगी.

3- 02591 गोरखपुर-यशवन्तपुर विशेष गाड़ी 12 सितम्बर, 2020 से प्रत्येक शनिवार, एवं सोमवार को गोरखपुर से 06.35 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 15.05 बजे पहुंचेगी.

4- 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 12 सितम्बर, 2020 से गोरखपुर से प्रतिदिन 22.45 बजे प्रस्थान कर पहुंचेगी.

लखनऊ मंडल से यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ियां
02429/30 लखनऊ-नई दिल्ली एसी स्पेशल,02435/36 वन्देभारत वाराणसी –नई दिल्ली एक्सप्रेस, मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियाँ:- 02003/04 लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी,05007/08 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.कृषक स्पेशल02571/72 गोरखपुर-दिल्ली वाया लखनऊ हमसफर, 02591/92 गोरखपुर-यशवंतपुर वाया लखनऊ, 05909/10 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम, 03307/08 धनबाद- फिरोजपुर गंगा सतलज05933/34 डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल ट्रेन, 01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस मंडुवाडीह-ग्वालियर,012561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...