बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई सब कुछ उगलवाना चाहती है। रविवार को उनसे सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। इस दौरान रिया से कई सवाल पूछे गए जिसमें से उन्होंने कुछ का जवाब दिया और कुछ को उन्होंने टालने की कोशिश की। एक समय ऐसा भी आया जब रिया कुछ सवालों पर भड़क उठीं। रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती का व्यवहार सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा नहीं रहा। जब अधिकारियों ने ड्रग्स को लेकर रिया से सवाल किया तो वो भड़क गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया बल्कि उल्टा गुस्सा होने लगीं इसके साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शापिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं। गौरतलब है कि रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने...