बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ,राष्ट्र उदय पार्टी के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ पर पार्टी की नीतियों राष्ट्रीयता मानवता सामान्य से प्रभावित होकर लखनऊ की सुप्रसिद्ध समाज सेविका दीन दुखियों जरूरतमंदों की सेवा करने वाली योगिनी नीलम राष्ट्र उदय पार्टी की सदस्यता की ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल ने लखनऊ 35 से योगिनी नीलम को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया । इसके साथ पार्टी को जन-जन तक पहुंचा कर जन समर्थन हासिल करने का मंत्र दिए। इस मौके पर योगिनी नीलम ने कहा कि उनको बहुत खुशी है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह लखनऊ की प्रत्याशी के तौर पर राष्ट्र उदय पार्टी से चुनावी मैदान में उतर रही है और सभी को विश्वास दिलाती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे के साथ वह चुनाव लड़ेंगी। आर कार्यक्रम में संस्थापक ,उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष के के पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी उत्तर प्रदेश राम आसरे पाल , किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह पाल , रामचंद्र पाल , रामसागर वैद्य , अमरपाल , श्री राम पाल , जिला अध्यक्ष विजय सिंह पाल , मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र , महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कु...