Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

कायस्थ पार्टी का शक्ति प्रदर्शन - 01 नवम्बर को गाँधी भवन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

किसान, आमजन, युवा, शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी कायस्थ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 01 नवम्बर को गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी उ.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति बनाना है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हो रहे हैं। सम्मेलन में आये हुए सभी अध्यक्षों को निर्देशित किया जायेगा कि अपने-अपने जिलों से जल्द से जल्द मजबूत प्रत्याशियों का चयन कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचित करें। सम्मेलन में कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा, उत्पीड़न एवं राजनीति में खत्म होती हुई भागीदारी पर व्यापक चर्चा होगी। सम्मेलन को अपार जन समर्थन मिल रहा है इससे प्रतीत हो रहा है कि सम्मेलन ऐतिहासिक सफल होगा। सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। आप से अपील है कि प्रातः 11 बजे गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, ताकत को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्र को सफल बनावे।

आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर ए.के. सोलर सिस्टम द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भगवान के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन एम. लाल वाल्मीकि बीजेपी सदस्य एवं AK Solar Systems के डायरेक्टर नीरज वाल्मीकि द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को वेज बिरयानी एवं जल का वितरण किया गया। इसअवसर पर आयोजकों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आदि कवि, रामायण के रचयिता, भगवान महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दिखाए सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलकर हम सब समाज में समानता और सद्भावना स्थापित करें।" इस अवसर पर सुनील चौधरी वाल्मीकि रंजन कोतवाल वाल्मीकि , महेंद्र चौधरी वाल्मीकि नरेंद्र चौधरी वाल्मीकि, विशाल गवरी वाल्मीकि अयान वाल्मीकि दर्श चौधरी वाल्मीकि , विनय मुकेश एवं परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

  आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का ज़रिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा करने और अपनी सेवाओं के साथ इसे और बेहतर बनाने के लिए, एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को 'यूट्यूब प्रीमियम' उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के ज़रिए ग्राहकों को बिना विज्ञापनों वाला यूट्यूब अनुभव मिलेगा, जिसमें शॉर्ट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का लाभ भी मिलेगा। *नियम एवं शर्तें लागू। यह लॉन्च दर्शाता है कि आज ग्राहक अपने फोन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। डेटा के जरिए वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं, शो देखते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और नए कंटेंट की खोज करते हैं। यूट्यूब प्रीमियम अब एयरटेल की एंटरटेनमेंट सेवाओं की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5 प्रीमियम, सोनीलिव और 18 से अधिक अन्य ओटीटी...

10 हजार से अधिक किसान का महासंगम, अन्नदाताओं के हितों की आवाज मजबूत करेंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

  — किसान परिवारों की शिक्षा-सुरक्षा, कृषि में निवेश और युवाओं के कौशल विकास पर जोर — प्रत्येक दो माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान संगठनों की समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री जी से करेंगे आग्रह लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा कृषि को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और शासन के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता भी रेखांकित की। 10,000 से अधिक किसानों का महासंगम  डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का एक मंच पर एकत्र होना उनकी एकजुटता और जागरूकता का परिचायक है। किसान संगठनों की भूमिका...

मुथूट फाइनेंस के सी. एस. आर. सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट, समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की पहल

  लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...

Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम में न्यू डिजाइन, न्यू कलेक्शन लॉन्च, गोल्ड, सिल्वर, पोलकी, डायमंड की विशाल रेंज

  *लखनऊ।* राजधानी के वृंदावन योजना, सेक्टर 6A, MG Heights में Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शोरूम की ओनर प्रियम राज रस्तोगी एवं अंकुर रस्तोगी द्वारा किया गया। ओनर प्रियम राज रस्तोगी ने बताया कि इस नए स्टोर को खास तौर पर न्यू डिजाइन और न्यू कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है। इस फेस्टिवल और वेडिंग सीजन में हमारे नए कलेक्शन के साथ एक नई शुरुआत करें। हमारे पास हर वर्ग और हर उम्र के ग्राहकों के लिए वैरायटी उपलब्ध है हमारे एक्सक्लूसिव डिजाइंस आधुनिकता के साथ हमारी पारंपरिक सोच को लेकर एक बनाए गए। साथ ही बेस्ट ओफॉर के साथ आपकी पसंद को बनाएं स्मार्ट चॉइस 1. *हैवी से लाइट वेट फिटेड ज्वेलरी:* ब्राइडल, पार्टी वियर के लिए हैवी और डेली यूज़ के लिए लाइट वेट, कम्फर्टेबल फिटेड ज्वेलरी की पूरी रेंज। 2. *कम्पलीट वैरायटी:* एक ही छत के नीचे गोल्ड ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, पोलकी ज्वेलरी और रियल डायमंड ज्वेलरी की लेटेस्ट वैरायटी। 3. *पहली बार हॉलमार्क सिल्वर:* लखनऊ में पहली बार हॉलमार्क के साथ सिल्वर ज्वेलरी की गारंटीड शुद्धता के साथ उपलब्धता। *उद्घाटन ऑफर:* - 22K Gold Jewellery ...

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

  लखनऊ, 22 अक्टूबर, 2026: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल चैनल सोनी विज़ा देख सकते हैं। यह एक नया तमिल मनोरंजन चैनल है, जो स्थानीय संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से प्रेरित पारिवारिक ड्रामा, रियलिटी शो और ओरिजिनल प्रोग्राम पेश करता है। पोर्टफोलियो में सोनी विज़ा के जुड़ने से एयरटेल की यह कोशिश और मजबूत होती है कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा भाषा में वही कंटेंट मिले, जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है। तमिल संस्कृति की जड़ों से जुड़ी कहानियों और पूरे परिवार के लिए तैयार मनोरंजन के साथ, ग्राहक एयरटेल डिजिटल टीवी पर और भी समृद्ध और प्रासंगिक अनुभव पा सकते हैं। त्योहारों के दौरान परिवार के साथ बैठकर टीवी देखने से लेकर रोज़मर्रा के मनोरंजन तक, सोनी विज़ा ग्राहकों को एयरटेल डिजिटल टीवी देखने की एक और वजह देता है। चाहे दमदार ड्रामा हो, दिलचस्प रियलिटी शो हो या संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम- एयरटेल ग्राहकों के लिए उनका पसंदीदा मनोरंजन खोजना और उसका आनंद लेना औ...

जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश केसरवानी ने संभाला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व, कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

*हलिया, मिर्जापुर।* वार्ड नंबर 2 हलिया से जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश केसरवानी द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला गया। अध्यक्ष बनने के बाद श्री केसरवानी ने सबसे पहला कार्य रामलीला मंचन करने वाले समस्त कलाकारों का सम्मान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके अभिनय की सराहना की। श्री केसरवानी ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत करने वाले कलाकारों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हलिया क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, पानी और युवाओं के रोजगार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और यदि क्षेत्र की जनता उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड नंबर 2 को विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनाएंगे। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीगण, बड़ी संख...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में भव्यता और उत्साह के साथ मनाई गई रंगारंग डांडिया नाइट

 नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम शाखा, लखनऊ में एक भव्य एवं रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, नृत्य, भारतीय संस्कृति और आपसी सौहार्द से सजी इस शाम ने सभी के लिए यादगार पल संजोए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीजीएम श्री आशुतोष तिवारी, प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह एवं कोऑर्डिनेटर सुश्री नंदिता अरोड़ा द्वारा किया गया। गणमान्य अतिथियों ने उत्सव का विधिवत उद्घाटन कर संपूर्ण वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रामलीला रही। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, भावपूर्ण प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा को जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति ने सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश दिया तथा दशहरे के वास्तविक महत्व को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। उत्सव के दौरान अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ऊर्जावान डांडिया एवं नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया, वहीं मधुर समूहगान ने वात...

लोजपा (रामविलास) के दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री पीयूष सोमानी, पूर्व लखनऊ मंडल प्रभारी श्री वेद प्रकाश, प्रदेश सचिव श्री अंशुमान कुर्देशिया, श्रीमती कल्याणी साहू, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री महेश सिंह भदौरिया, श्री मोनू पंडित, श्री स्वयं प्रकाश एवं श्री अमन रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। नवागत सदस्यों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार, वंचितों के सम्मान तथा सर्वसमाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और सुभासपा की नीतियों ए...

अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती कार्यक्रम चित्रा लॉन में धूमधाम से मनाया गया

अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर रायबरेली रोड स्थित चित्रा लॉन में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जो सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव, धार्मिक आस्था और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभा के संस्थापक संरक्षक विश्वनाथ खेमका, अति विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यमंत्री एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष नटवर गोयल जी एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार मित्तल, उप कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा लखनऊ की पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित सभा के पदाधिकारी संरक्षक श्री अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष श्री आलोक गोयल, महामंत्री (कार्यवाहक) श्री अशोक कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष श्री आलोक सिंघल, उप संगठन मंत्री श्री खेराती लाल अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्यगण श्री सुरेश अग्रवाल, श्री देवेंद्र कुमार गर्ग, श्री प्रवेश अग्रवाल, श्री अनूप कुमार अग्रवाल, श्री अभिषेक बंसल, श्री पी.के....

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सों का काला फीता आंदोलन जारी, बलरामपुर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन

  राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तहत नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।

एमएस हॉस्पिटल में कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित, डॉ. कामिनी पाठक और डॉ. बृजभूषण वर्मा के योगदान की सराहना

  लखनऊ, मोहन श्याम फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित एमएस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा एमएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में टाउन हॉल मीटिंग एवं कर्मचारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान की वर्तमान प्रगति की समीक्षा, भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के *एमडी डॉ. एस. पी. चौधरी, सीएमडी श्री श्याम बहादुर चौधरी, ट्रस्टी श्रीमती शांति चौधरी एवं चेयरपर्सन श्रीमती कंचन चौधरी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधन वर्ग ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपने विचार साझा किए। टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए एमडी *डॉ. एस. पी. चौधरी* ने कहा कि "एमएस हॉस्पिटल केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र है। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को किफायती दर पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिले।" सीएमडी *श्री श्याम बहादुर चौधरी* ने कहा कि संस्थान की असली ताकत उसके कर्मचारी हैं और टीम वर्क से ही हम आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं...

सफलता तक संघर्ष- यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार, 15 से अनिश्चितकालीन धरना

  माई सिटी   उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के, प्रदेश स्तरीय दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 को "अनिश्चितकालीन धरना" "सफलता तक संघर्ष" आंदोलन का द्वितीय चरण की शुरुआत की गयी। जिसमें पूरे प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत "एड्स नियंत्रण" कर्मचारियों ने प्रातः 02 घण्टे का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ की मांगे न माने जाने पर प्रदेशव्यापी धरना दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 से लखनऊ के "ईको गार्डन" पार्क में शुरु किया जायेगा, सार्थक पहल सरकार द्वारा न होने पर भूख हड़ताल शुरु कर दिया जायेगा, मरीजों को औषधि न मिल पाने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी, संघ द्वारा 01 माह पूर्व ही सबकों अपनी मांगों के संबंध में एवं आगामी हड़ताल के संबंध में जानकारी प्रदान की जा चुकी है। लखनऊ से पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष एवं राशि सिंह कोषाध्यक्ष, सहारनपुर से प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार एवं सिद्धार्थनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर पाण्डेय ...

पसमांदा सिर्फ वोट बैंक नहीं! 27 में जवाब देंगे - लखनऊ में गरजे नूरुल हुदा और डॉ. सलीम

नूरूल हूदा राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष यूथ और डॉ सलीम ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब लखनऊ में प्रेस वार्ता पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर किए मुस्लिम दलित जातियां का आरक्षण 10 अगस्त 1950 को प्रेसीडेंसीअल आर्डर ला कर नेहरू जी ने हिन्दू छोड़ सभी धर्मों के दलित जातियों के आरक्षण को रोक दिया 1956 में सिख समुदाय के दलित जातियों और 1990 में बौद्ध धर्म के दलित जातियों के लिए संशोधन कर दिया पर मुस्लिम और ईसाई दलित जातियां आजादी के 80 साल बाद भी वंचित हैं मोदी जी भी पसमांदा की चिंता करते हैं वही प्रेसीडेंसीअल आर्डर हटा दें नूरूल हूदा ने कहा कि भारत का पहला मुस्लिम नेता शकील अहमद खान ने अप्रैल 1999में बिहार विधान परिषद में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश,1950 के हटाने का सवाल किया और जुलाई 2000में लालू प्रसाद ने गैर सरकारी प्रस्ताव लाकर ध्वनि मत से पारित कराया तथा 5दिसम्बर 2000को राबड़ी सरकार ने अरजाल मुसलमानों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए भारत सरकार को सिफारिश भेजा तब मुलायम सरकार ने भी भेजा।  बिहार राज्य भारत का पहला राज्य है जिसने अरजाल मुसलमानों को अनुसूचित जाति का दर्जा...

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

लखनऊ में लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई, दयालबाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

  राजधानी लखनऊ के दयालबाग पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा )के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पासवान मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नागेंद्र पासवान ने स्वर्गीय पासवान जी के जीवन और उनके द्वारा दलितों, पिछड़ों और श्रमिक वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी ने हमेशा गरीबों और मजदूरों की आवाज को बुलंद किया और उनके बताए हुए रास्ते पर पार्टी आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत और विस्तारित करने की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में संगठन को सक्रिय किया जा रहा है ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ...

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

  लखनऊ,भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे। मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी। मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग, एयरटेल पोस्टपेड प्लान में जोड़ा गया नया लाभ है, जो फ़ास्ट लेन तकनीक के ज़रिए उत्कृष्ट अनुभव, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरी...

उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर क्षेत्रवासियों ने जताई आपत्ति

  लखनऊ। कूड़ा घर की भूमि पर पार्क निर्माण को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उपलब्ध जानकारी और प्रस्तुत दस्तावेज़ों के अनुसार यह मामला रेलवे और नगर निगम के बीच भूमि उपयोग तथा पार्क निर्माण से संबंधित है। इसमें उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका का कोई प्रमाण उनके संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाने अथवा उनके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से पहले तथ्यों और आधिकारिक अभिलेखों की जाँच आवश्यक है। उन्होंने जगदेई यादव से अपील की कि यदि उनके पास भूमि, पार्क निर्माण या स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ या दावा है, तो उसे प्रशासन, रेलवे, नगर निगम और अन्य सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत करें। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विवाद का समाधान व्यक्तिगत आरोपों या सोशल मीडिया टिप्पणियों से नहीं, बल्कि विधिक और प्रशासनिक प्रक्रिया से होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री को व...

कुर्सी रोड चौड़ीकरण में संशोधन की मांग को लेकर बैठक, सात अक्टूबर को होगी वार्ता

  लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चैड़ीकरण में विसंगतियों में संशोधन की मांग को लेकर आज यहां आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय, एमडीएस टाॅवर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कुर्सी रोड में बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, होटल व्यवसाय से जुडी़ व्यवसायी आराधना सहित व्यापारी, विभिन्न स्कूल, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि सहित चौड़ीकरण के जद में आने वाले भवन के स्वामी मौजूद व किसान उपस्थित थे। बैठक के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और मौके़े पर ज्ञापन लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष से मोबाइल पर वार्ता करवायी, जिसके उपरांत प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सात अक्टूबर को वार्ता के लिए प्रतिनिधि मण्डल को बुलाया है। इससे पहले बैठक में ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चौड़ीकरण को लेकर तैयार की गयी योजना में संशोधन को लेकर पहले भी कई बैठकों और प्राधिकरण के साथ...

समाज सेवा से राजनीति में पदार्पण स्मिता मिश्रा ने किया एम.एल.सी. का नामांकन

  लखनऊ, 5 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इन्दु प्रकाश मिश्रा की पत्नी श्रीमती स्मिता मिश्रा ने लखनऊ खण्ड से विधान परिषद की स्नातक सीट के लिये आज नामांकन कर दिया है। नामांकन करने से पूर्व सीनियर एडवोकेट डा. एस.पी. मिश्रा से उन्होंने शुभकामना प्राप्त की। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करणी सेना के अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू पहले ही उन्हें अपना समर्थन सौंप चुके हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की शुभकामना उनके साथ मौजूद है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट श्री अलंकार अग्निहोत्री तथा नव युवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति मानवी कात्यायन तथा राष्ट्रीय महामंत्री विन्ध्यवासिनी श्रीसानन्द इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे। उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ की संरक्षक श्रीमति छाया शुक्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिकान्त पाण्डेय जी भी साथ रहे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पं. राम गोपाल मिश्रा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सीतापुर का आशीर्वाद वे पहले ही प्राप्त कर चुके हैं। स्मिता जी का नामा...

लखनऊ में मनाई जाएगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि

  लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ स्थित Renaissance Hotel में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि इस वर्ष उत्तर प्रदेश संगठन इकाई द्वारा लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।अरुण भारती ने कहा कि पुण्यतिथि समारोह में पक्ष एवं विपक्ष के उन सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने स्व. रामविलास पासवान जी के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कार्य किया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनके साथ जुड़े रहे लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी अपने पूरे परिवार के साथ इस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो...

समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

  समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपने चुनावी मुद्दे भी साफ कर दिए हैं। कांति सिंह का कहना है कि वह इस बार चुनाव में शिक्षा व्यवस्था के जमीनी मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा प्राथमिक शिक्षा की बदहाली है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रही है, कई जगह मर्जर के नाम पर स्कूल खत्म किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहा है, ट्रेडर्स पैटर्न पर एक ही टीचर सभी विषय पढ़ाने को मजबूर है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कांति सिंह ने कहा कि अगर स्कूल ही नहीं बचेंगे तो गरीब का बच्चा पढ़ेगा कैसे। शिक्षकों की कमी, स्कूलों का बंद होना और शिक्षा का गिरता स्तर, इन्हीं मुद्दों को लेकर वह स्नातक मतदाताओं के बीच जाएंगी और विधान परिषद में उनकी आवाज बुलंद करेंगी।

सपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे नवीन धवन बंटी, बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर जीतेगी सपा

  लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार और कांति सिंह के नामांकन के दौरान 174 मध्य विधानसभा से सपा नेता नवीन धवन बंटी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। नवीन धवन बंटी ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, एक शिक्षक कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है। गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं मिल रहा है और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

  समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद सुशील कुमार ने अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिन प्राथमिक विद्यालयों को बंद कराया गया है, उन्हें पुनः चालू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में एक शिक्षक कई-कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है, जिससे गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसे दुरुस्त करना जरूरी है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को उचित मानदेय दिलाना और शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था दोनों की आवाज बनकर विधान परिषद में लड़ाई लड़ेंगे।

प्रमुख सचिव आयुष पर गंभीर आरोप, DPC न कराने से पिछड़े-दलित कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है - पतरू राम विश्वकर्मा

  जनपद आजमगढ़ निवासी आर टी आई एक्टिविस्ट पतरु राम विश्वकर्मा आज मीडिया के सम्मुख उपस्थित होकर मीडिया बंधु को आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी पी सी विभागीय पदोन्नति न कराये जाने में प्रमुख सचिव आयुष उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की भूमिका संदिग्ध बताया, एक्टिविस्ट पतरु राम विश्वकर्मा ने बताया कि कि आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी० पी० सी० विभागीय पदोन्नति कराए जाने हेतु मेरे द्वारा जनहित के साथ साथ आयुष विभाग में कार्यरत ओ बी सी. अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए दर्जनों पत्र महामहिम राज्यपाल महोदया, मा. मुख्यमंत्री जी, आयुष मंत्री जी स्वतंत्र प्रभार सहित संबंधित एवं प्रमुख सचिव आयुष को प्रेषित करने के साथ साथ दिनांक 15.07.2026 को प्रमुख सचिव आयुष से मिल कर पूर्व में दिए गए समस्त प्रार्थना पत्रों को संलग्न कर एक प्रार्थना पत्र हस्तगत किया गया किन्तु कार्यवाही नहीं हुई। सवाल ये उठता है कि आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी० पी० सी० विभागीय पदोन्नति प्राप्त करना, वरिष्ठ अधिकारीयो / कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है, उन रिक्त पदों प...

लखनऊ खंड MLC चुनाव: अनीस रजा बोले- शिक्षक और स्नातक सीट पर बड़ी जीत की ओर सपा

  लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन में शामिल हुए। प्रत्याशियों ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को पुनः चालू करवाना, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था दिलाना, प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को उचित मानदेय और पुरानी पेंशन बहाली है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीत रहे हैं।

सोनू सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, किसानों को तकनीक से जोड़ने का किया वादा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता सोनू सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, लोकप्रिय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष बनने के बाद सोनू सिंह ने कहा - भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा जताया। किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है। मेरी प्राथमिकता किसान भाइयों की समस्याओं का निराकरण करना है और ऐसी नीतियों पर काम करना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके। भारत एक अन्नदाता देश है। हमने कोरोना जैसी महामारी को भी हराया है, इसलिए भारत में कभी अन्न की कमी नहीं हो पाएगी। ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...