ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।
समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपने चुनावी मुद्दे भी साफ कर दिए हैं।
कांति सिंह का कहना है कि वह इस बार चुनाव में शिक्षा व्यवस्था के जमीनी मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा प्राथमिक शिक्षा की बदहाली है।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रही है, कई जगह मर्जर के नाम पर स्कूल खत्म किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहा है, ट्रेडर्स पैटर्न पर एक ही टीचर सभी विषय पढ़ाने को मजबूर है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
कांति सिंह ने कहा कि अगर स्कूल ही नहीं बचेंगे तो गरीब का बच्चा पढ़ेगा कैसे। शिक्षकों की कमी, स्कूलों का बंद होना और शिक्षा का गिरता स्तर, इन्हीं मुद्दों को लेकर वह स्नातक मतदाताओं के बीच जाएंगी और विधान परिषद में उनकी आवाज बुलंद करेंगी।

Comments
Post a Comment