बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
इन श्रेष्ठ परिधानों को हर मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए डिजाइन किया गया है लखनऊ, : लुइस फिलिप, आदित्य बिरला फैशल एण्ड रिटेल लिमिटेड के घराने से भारत के अग्रणी प्रीमियम मेन्सवियर ब्राण्ड, ने अपनी नई पेशकश ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्शन को पेश किया है। यह कलेक्शन लग्जरी और जादुई अहसास का जश्न है। इस खास रेंज को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, ताकि हर दूल्हा अपनी शादी के खास दिन राजसी लगे। यह कलेक्शन सदाबहार खूबसूरती और कंटेम्परेरी डिजाइन का प्रतीक है। लुइस फिलिप का ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्शन प्री-वेडिंग फोटोशूट से लेकर भव्य रिसेप्शन समारोह तक, शादी के हर खास पल की जरूरतों को पूरा करता है। इस कलेक्शन में आकर्षक थ्री-पीस सूट, मंत्रमुग्ध करने वाली बंडी, खूबसूरत बंदगला और सजीले टक्सेडो हैं। इन्हें खास स्टाइल वाले किनारों के साथ रिच ब्लैक टोन्स में बिना किसी गलती के तैयार किया गया है। कलेक्शन में छुपी हुई जेबों और जडि़त कॉलर्स वाली साटन शर्ट भी हैं। इन्हें उत्कृष्ट रॉ मटेरियल्स से बनाया गया है और इसमें तरह-तरह के रंगों के परिधान हैं, जैसे कि ब्...