Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

हीरालाल यादव ग्रुप आफ कालेजेज ने भव्यता के साथ मनाया अपना स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव



हीरालाल यादव ग्रुप आफ कॉलेजेस के स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  श्री शिवपाल सिंह यादव जी राष्ट्रीय महासचिव, सपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उप्र सरकार) एवं विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर डाॅ सुधीर कुमार जी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ, देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल ,  डी जी सिंह जी संस्थापक प्रबन्धक, न्यू पब्लिक ग्रुप आॅफ स्कूल एण्ड कालेजेज, कर्नल राजेश राघव जी प्रधानाचार्य, कर्नल मनोज पाण्डेय यूपी सैनिक स्कूल, जय सिंह जयन्त  जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी , महाविद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक श्री श्याम किशोर यादव जी, चेयरमैन श्री राम सिंह यादव , 



श्री योगेन्द्र सचान जी संस्थापक प्रबन्धक, क्रियेटिव कान्वेन्ट स्कूल, लखनऊ  प्रबन्ध निदेशक इंजीनियर अनुराग, प्रोफेसर ए0 पी0 सिंह जी प्राचार्य पी जी कालेज द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा किया गया। इसी क्रम में पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर शाखा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कला संकाय की छात्राओं द्वारा राजस्थान की कला एवं संस्कृति के विभिन्न रूपों को लोकनृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।



 ये सिलसिला यहीं नहीं रूका डीएलएड की छात्राओं द्वारा ‘भोजपुरी‘ लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई। पब्लिक स्कूल, बेंती के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जन-जन के मन में बसे पुरूषोत्तम राम के जीवन की अविस्मरणीय प्रस्तुति की गयी। तदुपरान्त चेयरमैन  राम सिंह यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हम सब अपने महाविद्यालय के स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर एकत्रित हुए है। यह हमारे संस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस सुनहरे अवसर पर आप सबको सम्बोधित करने का अवसर पाकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बाबू जी आज हमारे बीच चिन्मय रूप से उपस्थित होकर हमें अवश्य आशीर्वाद प्रदान कर रहे होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पब्लिक स्कूल द्वारा ‘महाभारत‘ पर आधारित ‘लघुनाटिका‘ प्रस्तुत की गयी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अत्यन्त गम्भीर विषय- ‘कन्या भ्रूण हत्या‘ जैसी समस्या को हीरालाल यादव लाॅ कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।



 बीकाॅम,एमकाॅम की छात्राओं द्वारा पंजाबी लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई। देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करते हुए बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डाॅ एपी सिंह  ने गौरवमयी वार्षिक प्रगति आख्या 2022-23 प्रस्तुत की। पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर की छात्राओं द्वारा अत्यन्त मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम त्री-देवी का मंचन किया गया। इसी वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव जी, विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर डाॅ सुधीर कुमार, डीजी सिंह, चेयरमैन श्री राम सिंह यादव जी द्वारा मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायो में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में क्रमशः बीए की प्रज्ञा गोयल 84.03 प्रतिशत,  एमए समाजशास्त्र की मिर्जा आमरीन बेग 76.46 प्रतिशत,  बीएड की वैष्णवी रस्तोगी (77.11 प्रतिशत, बीकाॅम की मुस्कान दीवान, आकाक्षाँ विमल 79.68 प्रतिशत, एमकाॅम की रिशिता सिंह 74.75 प्रतिशत, बीएससी की एमन निशा 80 प्रतिशत, डीएलएड की शैलजा वर्मा 92 प्रतिशत, मेमोरियल ट्रस्ट के बीए से विवेक सिंह यादव 73.86 प्रतिशत, हीरालाल यादव लाॅ कालेज, सरोजनी नगर के एलएलबी त्रिवर्षीय की फातिमा जोरा हसन 76.28 प्रतिशत एवं एलएल0बी0 पंचवर्षीय की कोमल अवस्थी 74.80 प्रतिशत , हीरालाल लाॅ कालेज, बेंती की शिवानी श्रीवास्तव 71.90 प्रतिशत को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।



 इसी क्रम में हीरालाल यादव बालिका इण्टर कालेज की हाईस्कूल यूपी बोर्ड टाॅपर शिवानी 93.66 प्रतिशत, इण्टरमीडियट यूपी बोर्ड टाॅपर श्रद्धा तिवारी 93 प्रतिशत एवं पब्लिक स्कूल, बेंती, सरोजनी नगर के हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड टाॅपर आयुष यादव 97 प्रतिशत इण्टरमीडियट सीबीएसई बोर्ड टाॅपर प्राची वर्मा 95.02 प्रतिशत  को साईकिल, मैडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सरोजनी नगर लखनऊ से 13 छात्र-छात्राओं का चयन सैनिक स्कूल एवं 14 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल मंे हुआ है उन सभी को सम्मानित किया। 

शिक्षा संकाय द्वारा गुजराती लोकनृत्य की मनोहारी प्रस्तुति हुई। इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा पाश्चात्य शैली पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मन को अध्यात्म की ओर ले जाने वाला गीत पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर द्वारा प्रस्तुत किया गया। बीएससी एजी के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति की गयी। फाल्गुन आने वाला है, जिसका उत्साह लोगो के मन में अभी से दिखाई देने लगा है, इसी की मनोहारी प्रस्तुति हीरालाल यादव बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।



उपरोक्त कार्यक्रम में सभी शाखाओं के प्राचार्य/प्राचार्या एवं प्रधानाचार्यो में प्रो डाॅ  ए पी सिंह प्राचार्य, पी जी  कालेज, डाॅ संजीव कुमार प्राचार्य, हीरालाल यादव लाॅ कालेज, श्री संजीव कुमार, डाॅ चित्रा त्रिपाठी प्राचार्या, हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट आॅफ एजूकेशन , सुश्री प्रतिभा पाण्डेय प्रधानाचार्या बालिका इण्टर कालेज , श्रीमती पूनम श्रीवास्तव प्रधानाचार्या, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर, श्रीमती सुनीता यादव प्रधानाचार्या, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सुश्री शिवानी यादव प्रभारी, हीरालाल यादव प्राइमरी सेक्शन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अन्त में बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सुश्री प्रतिभा पाण्डेय जी के द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में हीरालाल समूह के विविध संस्थाओं के सभी पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डाॅ  रति अवस्थी असि  प्रोफ़ेसर , कला संकाय एवं सुश्री सलोनी छाबड़ा असि प्रोफ़ेसर , हीरालाल यादव लाॅ कालेज के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...