बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाना और इस कुकृत्य के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ दिए गए बयान बहुत निंदनीय और इनकी महिलाओ के प्रति दूषित मानसिकता कोई दर्शाता है। किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच हो ही नहीं सकती। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम ही है। समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश उपरोक्त कृत्य और बयान की घोर निंदा करती है। भारतीय संस्कृति में महिला का घूँघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। भारतीय महिला के घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओ की अस्मिता और सम्मान पर हमला है अपितु भारत की संस्कृति को भी तार तार करना है। और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध के श्रेणी में आता है। ऐसे समाज समाज के विकृत मानसिकता के व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अतः आप महामहिम जी से हम महिलाओं की तरफ से करबद्ध निवेदन है कि उक्त सभी प...