Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

कीर्ति फाउंडेशन ने गांधी भवन में मनाया विश्व दिव्यांग दिवस समारोह

 


  कीर्ति फाउण्डेशन के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अपना वार्षिकोत्सव मनाते  हुये दिव्यांग दिवस के अवसर पर "सामर्थ्य की उड़ान" कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन के  विनोबा सभागार लखनऊ में किया गया। जिसमें फाउण्डेशन की अध्यक्षा डॉ कीर्ति पाण्डेय ने बताया कि कीर्ति फाउंडेशन जमीन से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता अभियान के साथ- साथ निर्धन बच्चों व दिव्यांग जनो को उनके जीवन शैली की दशा और दिशा बदलने के लिए सदैव प्रयासरत है।आज फाउण्डेशन ने  अपना छठवाँ वार्षिकोत्सव मनाते हुये विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग दिवस समारोह "सामर्थ्य की उड़ान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री कुलदीप पति  त्रिपाठी जी, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश शासन  व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक व नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर डॉ कीर्ति पाण्डेय के द्वारा इस सत्र मे संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो पर किए जा रहे रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।



 जिसमे उन्होने कीर्ति फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही महिला स्वरोजगार योजना व समय समय पर कुशल चिकित्सको के माध्यम से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविरों, दिव्यांग बच्चों व वृद्धजन के लिए फिजियोथेरेपी शिविर, गर्भवती महिलाओ के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरो की जानकारी दी। गांधी भवन में मनाया जा रहे इस समारोह में दिव्यांग बच्चो के द्वारा बड़े ही  धूमधाम से  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गये तथा विभिन्न स्कूलों से आए सामान्य बच्चों के द्वारा भी दिव्यांग बच्चों को उत्साहित व प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा सभी दिव्यांग बच्चो को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके। मानसिक बीमारी ऑटिज्म से ग्रसित दिव्यांग बच्चे सौरभ चक्रवर्ती द्वारा उत्कृष्ट योगा का प्रदर्शन किया गया। अंजलि के द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया जो की एक सीपी चाइल्ड है जिसे सभी के द्वारा सराहा गया।    



अदित्यी जो की मेंटली रिटारडेड चाइल्ड है उसने चुनरी जयपुर से लहराई पर नृत्य प्रस्तुत किया। रुसांक अग्रवाल महात्मागांधी  के रूप में, आशिष यादव एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर के रूप में,  अविरल अग्रवाल ने भारत के गौरव एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के रूप में, अथर्व ने न्याय के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता के रूप में, आयुष वर्मा ने दक्षिण भारतीय परिधान में, प्रकल्प सिंह ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के विख्यात गायक एवं म्यूजिक कंपोजर रविंद्र जैन के रूप में प्रस्तुति दी , तेजस एवं अन्य ने गुरु वंदना प्रस्तुत की, निशा, आरोही, असरीन, अंजलि, रुबी, सहमीर, अर्पित अंशिका सोनम, प्रिया व अन्य विभिन्न दिव्यांग बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए यह सभी बच्चे विभिन्न प्रकार की विकलांगता जैसे ऑटिज्म, सेरिब्रल पाल्सी, बौद्धिक अक्षमता से ग्रसित थे। कुछ दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी चित्रकला, गायन का रचनात्मक प्रदर्शन भी किया गया। फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे


स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व विद्वान अधिवक्ताओ के माध्यम से निर्धन व बेसहारा लोगों को निशुल्क कानूनी परामर्श दिलाये जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर फाउंडेशन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं  को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा दिव्यांग बच्चो द्वारा किये गए प्रदर्शन के अनुरूप उनको मेडल का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चो के मनोबल को बढ़ाने हेतु विभिन्न उपहार व प्रशस्ति पत्र दिये गए। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत  अधिवक्ता दया शंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता अवनीश राय, डा. एस के साहू, उमा अग्रवाल, किशोर अग्रवाल अनुराग भोलिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्षा डॉ कीर्ति पाण्डेय द्वारा सभी अतिथिगण व सभी आगन्तुको का धन्यवाद व्यक्त किया गया

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...