Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2026

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा की विचार गोष्ठी संपन्न, शिक्षक नेता डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों शिक्षक

लखनऊ  समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में 'पांच वोट संकल्प अभियान' के तहत आर वी एन ग्लोबल स्कूल, अयोध्या रोड, लखनऊ में विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री रहे। 190 लम्भुआ विधानसभा, सुल्तान पुर से भावी प्रत्याशी डॉ. शास्त्री शिक्षकों के बीच एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण ही आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी।  डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री शिक्षकों के हक की लड़ाई हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ते आए हैं। शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा शोषित-पीड़ित शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया है और सत्ता के सामने न झुकने का जज्बा दिखाया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी० पांडे जी का डॉ० इंद्र सेन शास्त्री ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। *कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय ...

जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा: ए के वाजपेयी

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 'उत्तर प्रदेश मीडिया क्लब' में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस भव्य प्रेस वार्ता का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार राणा द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से *राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी , राष्ट्रीय प्रवक्ता ए. के. वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार राणा, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चौधरी मंच पर उपस्थित रहे।* प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की भविष्य की नीतियों, जनहित के ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक न्याय की अवधारणा, युवाओं के समग्र विकास, किसानों के अधिकार व हित संबंधी विषयों सहित उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अत्यंत विस्तार से और गंभीर चर्चा की गई। *उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 में एनडीए को मजबूत करेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा: ए. के. वाजपेयी* प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ए. के....

अध्यक्ष समरजीत सिंह व महासचिव हेमंत गूजर ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

लखनऊ, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का 24-06-2026 को हुये चुनाव के क्रम में संगठन कार्यालय, भूतल 10 अशोक मार्ग, जवाहर भवन लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी कमल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर श्री नरेंद्र प्रताप सिंह संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं श्री जेपी पांडे प्रान्तीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस, उत्तर प्रदेश भा.कृ.से.वि. सेवा संघ एवं विशेष रूप से श्री आलोक सिंह रेकवार पूर्व अध्यक्ष,प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं वर्तमान संरक्षक जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी कल्याण संघ, श्री राम भजन मौर्य प्रान्तीय कोषाध्यक्ष , अफीफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मुख्य रुप से उपस्थित रहे।  निम्नांकित निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री समरजीत सिंह, महासचिव पद पर हेमंत कुमार गूजर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजीत कुमार रावत, उपाध्यक्ष श्री चंदन श्रीवास्तव, श्री मुं...

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सिंचाई विभाग में हुई सम्पन्न बड़ी संख्या में जनपदों के पदाधिकारियों ने की शिरकत

 लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 29 जून 2026 को सिंचाई विभाग उदयगंज के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल गौतम ने की जबकि संचालन संघ के महामंत्री मयंक द्वारा किया गया जिनके साथ मंच पर संघ के कोषाध्यक्ष अजीत वाल्मीकि,संगठन मंत्री श्रवणपाल ,व संप्रेक्षक क्रांति सिंह भी मौजूद रहे साथ ही अन्य संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों में श्री रामनरेश यादव प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ,श्री एसपी तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, महामंत्री श्री संजय कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव,संप्रेक्षक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन पंचायतीराज विभाग श्री यूपी सिंह , महामंत्री श्री अमरजीत प्रसाद मिश्र जी ,राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे । बैठक में प्रदेश के 74 जनपदों से चलकर आये संघ के जिला अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री व संप्रेक्षक के सा...

यूवीटी कृष्णा सिनेमाज का आलमबाग में भव्य शुभारंभ, जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

यूवीटी कृष्णा सिनेमाज ने आज आलमबाग, लखनऊ में अपनी स्क्रीन 1 एवं स्क्रीन 2 का भव्य उद्घाटन कर शहर में विश्वस्तरीय सिनेमा मनोरंजन के एक नए युग की शुरुआत की।  इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदंबिका पाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुंबई से कुमार आदर्श, लखनऊ से ऋषि भाई, हैदराबाद से श्रीनिवास मामिडाला और सुमन बागे सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं यूवीटी सिनेमाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने यूवीटी सिनेमाज की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ में विश्वस्तरीय सिनेमा तकनीक एवं उत्कृष्ट मनोरंजन सुविधाओं का आगमन शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने यूवीटी सिनेमाज द्वारा आधुनिक प्रोजेक्शन तकनीक, उत्कृष्ट ध्वनि प्रणाली, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, डिजिटल टिकटिंग सुविधा तथा उच्च स्तरीय आतिथ्य सेवाओं के माध्यम से दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।  *समर कम्युनिटी कम्फर्ट पहल की घोषणा* इस अवसर प...

लोजपा (रामविलास) प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में दो नई नियुक्तियां, 5 जुलाई के कार्यक्रम पर मंथन

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने की। बैठक में प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कानपुर नगर में दो नई नियुक्तियां की गईं। समाजसेवी अलंकार पाण्डेय को प्रदेश सचिव, लोजपा (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) एवं संजीव सिंह को जिलाध्यक्ष, कानपुर नगर मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।  बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के राजधानी लखनऊ में आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

युवाओं को मिला स्प्रिचुअल एनर्जी और टैलेंट का मंच': मुंबई से आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टीना रसाली

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित स्प्रिचुअल, एकेडमिक एंड कल्चर फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने मुंबई से विशेष तौर पर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं डांस-फिटनेस एक्सपर्ट मिस क्रिस्टीना रसाली ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।  इस मौके पर क्रिस्टीना रसाली ने कहा कि लखनऊ में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा भव्य मंच मिलना काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, "बीके डॉ. अंजलि गुप्ता और बीके उमा माता जी की यह पहल वाकई दिव्य है। ड्राइंग, डांस और परफॉर्मेंस के जरिए नई प्रतिभाओं को जो प्लेटफॉर्म दिया गया है, वह युवाओं का भविष्य संवारेगा।" स्प्रिचुअल एनर्जी पर बात करते हुए क्रिस्टीना ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए 'प्यूरिटी, पीस और पर्सनालिटी' बेहद जरूरी है। "मैं खुद डांस और फिटनेस के जरिए युवाओं को प्रेरित करती हूं, लेकिन जब इसमें आध्यात्मिक ऊर्जा जुड़ जाती है तो व्यक्तित्व निखर जाता है। यहां आकर जो पॉजिटिव वाइब्स मिलीं, वह अद्भुत हैं।" उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि लखनऊ के युवाओं में गजब का टैलेंट है। ऐसे आयोजन...

भामाशाह के आदर्शों से सशक्त हो रहा व्यापारी समाज': नटवर गोयल

लखनऊ। लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल द्वारा लालबाग कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। उन्होंने कहा कि यह दिन व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का त्याग और दानवीरता आज भी व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा है। भामाशाह जी ने राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व दान कर दिया था। आज के युवाओं और व्यापारियों को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।  श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से नए व्यापारियों और स्टार्टअप को सहयोग दे रही है ताकि वह अपने पैरों पर खड़े होकर समाज को समृद्ध बना सकें। वैश्य समाज व्यापारी समाज के रूप में हमेशा से देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाता रहा है।  उन्होंने कहा कि लघु उद्योग निगम भामाशाह जी के सिद्धांतों पर चलकर छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है।  कार्यक्रम में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रह...

आशियाना में वेंडिंग ज़ोन के विरोध में उतरे लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर वेंडिंग ज़ोन बनाया जा रहा है, वहां पहले से ही यातायात का भारी दबाव रहता है। वेंडिंग ज़ोन बनने से जाम की समस्या और गंभीर होगी, जिससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने वेंडिंग ज़ोन बनाने से पहले क्षेत्र का ट्रैफिक सर्वे नहीं कराया और न ही लोगों की राय ली। जाम की वजह से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की चतुर्थ महत्वपूर्ण बैठक 28 जून को सहारनपुर में

सहारनपुर, 27 जून। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की चतुर्थ महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 28 जून 2026 को होटल अमर वाटिका, सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे होगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा करेंगे। श्री गुरु सिंह सभा, सहारनपुर के सहयोग से आयोजित इस बैठक में सहारनपुर मंडल सहित प्रदेश के लगभग 25 जिलों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि, संत-महात्मा, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा दिल्ली एवं पंजाब से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गुरुद्वारों को एक सशक्त संगठनात्मक ढांचे से जोड़ना, गुरुद्वारा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करना है। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधन, शिक्षा, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा सहायता, लंगर सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत तथा सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कमेटी के धर्मवी...

कोरी/कोली/बुनकर समाज की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

प्रेस क्लब लखनऊ में कोरी/कोली/बुनकर समाज की बैठक में सर्वसम्मति से पारित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया। समाज के लगभग 4 करोड़ लोगों के हित में वीरांगना झलकारी बाई के वंशजों को जमीन, हथकरघा आयोग गठन, जाति प्रमाण पत्र की समस्या का समाधान एवं सरकारी पदों पर प्रतिनिधित्व की मांग की गई है।  महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद वर्मा ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी समाज विकास से वंचित है। सरकार से तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा है। 

लखनऊ के सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल को टी4 एजुकेशन के ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लखनऊ, 25 जून 2026:लखनऊ के गोमती नगर स्थित, स्कूल ऑफ़ कॉन्शियस ट्रांसफॉर्मेशन, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल को टी4 एजुकेशन ने वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल पुरस्कार (डब्ल्यूबीएस) से सम्मानित किया है। टी4 एजुकेशन विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था है जो लोगों के जीवन और समुदायों में बदलाव लाने वाले स्कूलों को सम्मानित करती है।  यह सम्मान भावनात्मक जागरूकता, आत्म-चिंतन, मानसिक कल्याण, भीतरी विकास एवं सजग विकास की दिशा में स्कूल द्वारा किए जा रहे असाधारण एवं सतत प्रयासों के लिए दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अमेरिका और अन्य क्षेत्रों के अग्रणी स्कूलों की प्रविष्टियों के बीच, इस स्कूल को कम्युनिटी कोलैबोरेशन कैटेगरी में दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में शामिल किया गया है।  आज इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की घोषणा की गई, जिससे सर्वांगीण और मनुष्य-उन्मुख शिक्षा के लिए स्कूल की वैश्विक पहचान और मज़बूत हुई है। जो सर्वांगीण शिक्षा के जयपुरिया मॉडल को दुनिया के मंच पर मजबूती से स्थापित करती है। “सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के लिए सफलता के मायने कुछ अलग हैं। 1992 में स्थापित इस स्कूल ने पिछले तीन दशकों में...

समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने बंद होने के कगार पर पहुंच चुके निजी महाविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक को छात्रों की आवाज राजभवन में उठाई

   बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी श्र मोहम्मद दानिश अख्तर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय शिक्षक-शिक्षाविद् प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट कर छात्रों, शिक्षकों, निजी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से एवं रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध महाविद्यालय की समस्याएं माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे श्री मोहम्मद दानिश अख्तर ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लगभग 85 प्रतिशत छात्रों को कथित रूप से अनुत्तीर्ण किए जाने, छात्रों के शैक्षिक भविष्य से खिलवाड़, विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताओं तथा शिक्षकों और महाविद्यालयों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निजी एवं वित्तविहीन महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षकों को प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं में परीक्षक नियुक्त करने, शोध पर्यवेक्षक का दर्जा देने, विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा अनुमोदित शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर उन्हें एसोसिएट प्रो...

गुरुद्वारा आलमबाग द्वारा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि स्वरूप शांति मार्च का आयोजन

लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ द्वारा आज आग्निकांड में दिवंगत हुए छात्रों एवं छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च गुरुद्वारा आलमबाग से प्रारंभ होकर रामनगर, आलमबाग क्रॉसिंग होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। शांति मार्च में शामिल संगत ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु अरदास की। इस अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी शांति मार्च में शामिल हुए। मार्च में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य श्री निर्मल सिंह, श्री त्रिलोक सिंह, श्री रतपाल सिंह, श्री हरजीत सिंह सरला, श्री राजेंद्र सिंह राजू, श्री इकबाल सिंह, श्री गुरदीप सिंह, श्री इंदर पाल सिंह, श्री भूपिंदर सिंह, श्री परविंदर सिंह तथा श्री इंदर मोहन चावला

बड़े मंगल पर राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) द्वारा प्रेमा अपार्टमेंट, हनुमान सेतु के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज की सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित इस भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की। भंडारे के सफल आयोजन में अंकुश जायसवाल, सताक्षी जायसवाल, काशवी जायसवाल, दर्श जायसवाल, राज कुमार जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, रजनीश कुमार, नीलिका जायसवाल, राजेश कुमार एवं संगीता जायसवाल का विशेष योगदान रहा। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया औ...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लखनऊ आशियाना में वेंडिंग जोन पर घमासान, नागरिकों ने फुटपाथ बचाने को खोला मोर्चा

  लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देकर एक क्रांति ला डी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्णय दिया क़ि फुटपाथ पर चलना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बीच लखनऊ के आशियाना में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित वेंडिंग जोन का भारी विरोध हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फुटपाथ पर सुरक्षित चलने को नागरिकों का मौलिक अधिकार घोषित किए जाने के बाद, अब स्थानीय स्तर पर भी इसके संरक्षण की आमजन मानस मे मांग तेज हो गई है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में फुटपाथ पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है।लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एच स्थित 'स्काई हिल्टन' के सामने मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन का स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है।नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर वेंडिंग जोन बनने से यातायात जाम की समस्या बढ़ेगी, जिससे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न होगी।नागरिकों ने कहा की नगर निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते ऐ...

ऋचा गोयल ने चिनहट में शुरू की SAAR Academy - शिक्षा अब कोचिंग नहीं, संपूर्ण विकास का सफर

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय शिक्षित ऋचा गोयल के नेतृत्व में लखनऊ में SAAR Academy का शुभारंभव्यक्तिगत मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति और उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर होगा विशेष ध्यान।लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में SAAR Academy का भव्य उद्घाटन एवं प्रेस सम्मेलन आज चिनहट, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षित एवं SAAR Academy की निदेशक श्रीमती ऋचा गोयल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणालियों का अनुभव प्राप्त करने के बाद उनका उद्देश्य लखनऊ के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और वैश्विक दृष्टिकोण पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि SAAR Academy केवल एक कोचिंग संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा, आत्मविश्वास और सफलता प्रदान करने का एक प्रयास है।ऋचा गोयल ने बताया कि SAAR Academy में कक्षा 6 से 10 ...

पीयूष सोमानी ने लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना का किया निरीक्षण

लखनऊ राजधानी के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ी अनहोनी हो चुकी थी।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में अचानक आग भड़क गई और धुएं के कारण बच्चे बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में 15 बच्चों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। कई बच्चे झुलस भी गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण करने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।   पीयूष सोमानी ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के इंतजाम न होना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शहर के सभी कोचिंग संस्थानों की फा...

शालीमार गार्डन वे में योग दिवस पर योग के साथ लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

लखनऊ,बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शालीमार गार्डन वे, IM रोड में मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से योग कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित शिक्षकों ने सोसाइटी के निवासियों को योग विद्या सिखाई और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बताया कि योग शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। कार्यक्रम में RWA के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। *स्वास्थ्य जांच शिविर*: मेदांता की टीम द्वारा सोसाइटी परिसर में हेल्थ कैंप भी लगाया गया। इसमें निवासियों के ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, बीपी और अन्य सामान्य जांचें निःशुल्क की गईं। निवासियों ने इस पहल की सराहना की। RWA पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सोसाइटी में स्वास्थ्य और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। अंत में RWA और मेदांता फाउंडेशन का इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

पहली नौकरी से परे पूरे करियर की तैयारी करेगा WPU गोवा का नया मॉडल

  • कॅरियर में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए डब्लूपीयू गोवा ने उच्च शिक्षा में कई विषयों की जानकारी होने की वकालत की • यूनिवर्सिटी नेतृत्व का कहना है कि तकनीक में तेजी से होती उथल-पुथल के इस दौर में छात्रों के लिए परिस्थितियों के अनुकूल ढलना, जीवन भर सीखते रहना और ट्रांसडिसिप्लिनरी शिक्षा ग्रहण करना बेहद ज़रूरी हो गया है । 20 जून2026: जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य दुनिया भर के उद्योगों को नया आकार दे रहे हैं, विश्वविद्यालयों को छात्रों को सिर्फ उनकी पहली नौकरी के लिए तैयार करने से आगे सोचना होगा। इसके बजाय संस्थानों को छात्रों को इस तरह सक्षम बनाना चाहिए  ताकि वे अपने जीवन में करियर के विभिन्न बदलावों और पड़ावों को सफलतापूर्वक संभाल सकें, ऐसा वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (डब्लूपीयू) गोवा में आयोजित 'ओपन हाउस' में वक्ताओं ने कहा। इस ओपन हाउस का आयोजन 20 जून को हुआ था। इस कार्यक्रम में भविष्य की उच्च शिक्षा और एक बेहद अप्रत्याशित होती दुनिया में विश्वविद्यालयों से बदलती अपेक्षाओं पर चर्चा के लिए भावी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों...

लोजपा (रामविलास) का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न, अरुण भारती बोले- अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य

  सीतापुर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा जनपद सीतापुर के मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े वर्गों के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन ने सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता एवं जनसरोकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया। यह कार्यक्रम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देश एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद माननीय श्री अरुण भारती जी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने दलित, शोषित एवं वंचित समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पार्टी की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की...

SC/ST किसानों की जमीन हड़पने के मामले में किसान नेता का अल्टीमेटम, एक हफ्ते में जांच नहीं तो CM से मिलेंगे

    लखनऊ में SC/ST किसानों की जमीन हड़पने के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी ने आज प्रेस वार्ता कर प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन में SIT गठित कर पूरे मामले की जांच शुरू नहीं हुई तो वे खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रकरण को उनके संज्ञान में लाएंगे।   देवेंद्र तिवारी ने दोहराया कि अमित तिवारी और संतोष तिवारी ने Iresh Infra Heights LLP, Kushi Enterprises, AG Associate, Crystal Reality जैसी शेल कंपनियों के जरिए निजामपुर मड़ियांव, हसनपुर खेवली, माहरू कलां समेत 9 गांवों में SC/ST किसानों की जमीनें हड़पी हैं। आरोप है कि निरक्षर किसानों को बहलाकर पहले जमीनें बिचौलियों के नाम कराई गईं, फिर बायबैक दिखाकर कंपनियों के नाम कर ली गईं। ICICI बैंक की हजरतगंज, अलीगंज, मलिहाबाद शाखाओं में फर्जी खाते खोलकर कागजी मनी ट्रेल बनाई गई, जबकि किसानों को एक रुपया नहीं मिला।   किसान नेता ने कहा कि यह उ.प्र. राजस्व संहिता की धारा 98(1), 99 और 105 का सीधा उल्लंघन ...

लखनऊ के मणिमहेश मंदिर में कथा-रासलीला के साथ मनाई गई प्रथम वर्षगांठ, विशाल भंडारे के साथ समापन

राजधानी लखनऊ के पारा स्थित मणिमहेश मंदिर में मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला कार्यक्रम का पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। समापन अवसर पर विधायक प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।  इस अवसर पर मंदिर के महंत मनोहर पुरी ने आए हुए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और श्रद्धा के कारण ही यह आयोजन सफल और भावपूर्ण बन सका। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थापिका अनीता तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और सभ्यता की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। आयोजकों ने सभी भक्तों, सहयोगियों और व्यवस्थापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, केक काटकर किया फल वितरण

  सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत आदर्श कुष्ठ आश्रम बरगवां में जननायक नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें आश्रम में रहने वाले लोगों को मिठाई व फल का वितरण हुआ इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुद्र दमन सिंह बबलू पूर्व विधायक इंदल कुमार जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी िला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह पूर्व पार्षद प्रत्याशी महेंद्र राजपूत कांग्रेस नेत्री श्रीमती इंदु गौतम जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह जिला महासचिव श्री मनोज भार्गव जिला कोषाध्यक्ष योगेश सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजमणि शुक्ला जी ब्लॉक अध्यक्ष मॉल श्री राजन आचार्य सहित तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को 30 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा

  लखनऊ, जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संगठनों के लगभग 450 से अधिक श्रमिक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लखनऊ, श्रमिक हितों के प्रति अपनी *अटूट प्रतिबद्धता* को दोहराते हुए *भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ* जिला इकाई द्वारा प्रदेश के *श्रमिकों, कर्मचारियों, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशा, सफाई, परिवहन, बैंक, ग्रामीण बैंक, बीमा, विश्वविद्यालय, डाक विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), विद्युत, सिंचाई, नगर निगम तथा असंगठित क्षेत्र* के श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु *माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से 30 सूत्रीय मांग-पत्र* सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ती *महंगाई, बेरोजगारी, श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक असुरक्षा, संविदा एवं आउटसोर्सिंग* व्यवस्था में व्याप्त शोषण तथा कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु त्वरित, प्रभावी एवं संवेद...

ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीज़न 2 के ट्रेलर में पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल . . . प्रीमियर 19 जून, 2026 को

  लखनऊ, इंतज़ार की घड़ियाँ अब और भी रोमांचक हो चुकी हैं। ‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीज़न 2 का ट्रेलर आ चुका है, जो दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहाँ मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है। धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो अपराधबोध और जुनून के बीच जूझ रहा है। एक ऐसा इंसान जिसने कभी कोई एक ऐसी गलती की थी, जिससे सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को राजनीति, सत्ता और अधूरी भावनाओं के खतरनाक जाल में खिंचता हुआ पाता है। संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं। सत्ता के बेरहम गलियारों से गुज़रते हुए वह नियमों को मानने से साफ़ तौर पर इंकार कर देती है, भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े। यह ट्रेलर इस सीज़न की एक ऐसी झलक दिखाता है, जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामे, सुलगते हुए बदले, इमोशनल टकराहट और टकरावों से भरा हुआ है। ‘‘जैसे ही सीतापुर महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की रणभूमि बन जाता है, कुल...

शिक्षा की नई क्रांति शुरू - ग्रेडप्लस AI लर्निंग ऐप का भव्य शुभारंभ*

 *लखनऊ।* राजधानी के रवीन्द्रालय, चारबाग में शनिवार को ग्रेडप्लस AI पावर्ड लर्निंग ऐप का भव्य शुभारंभ हुआ। 600 से ज्यादा स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्रों की मौजूदगी में शिक्षा में AI युग की शुरुआत की गई। IIT कानपुर से पीएचडी डॉ. दीपक सिंह, यूपी प्राइवेट स्कूल मैनेजर फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा समेत कई शिक्षा विशेषज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।  ऐप में फोटो अपलोड कर सवाल का स्टेप-बाय-स्टेप हल, इंस्टेंट डाउट सॉल्विंग, पर्सनलाइज्ड लर्निंग और एग्जाम प्रिपरेशन टूल्स मिलेंगे। ये 24x7 डिजिटल टीचर की तरह काम करेगा। छात्रों ने AI ट्यूटर और डाउट सॉल्विंग फीचर्स को सबसे उपयोगी बताया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर के टॉपर्स और प्रकाश विद्या मंदिर के मेधावियों को CEO महेन्द्र ओझा ने सम्मानित किया।  CEO महेन्द्र ओझा ने कहा कि हमारा मकसद हर छात्र तक 24x7 AI-सक्षम डिजिटल शिक्षक पहुंचाना है। ग्रेडप्लस का लक्ष्य स्मार्ट लर्निंग, प्रदर्शन विश्लेषण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एक प्लेटफॉर्म पर देना है।

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ, 14 जून। यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में रविवार को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह में शिक्षक नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनीष सिंह राजपूत को उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूत करना तथा सभी जाति एवं वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या निवासी नागेश्वर नाथ कोरी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, झांसी निवासी सुधीर कुमार आर्य को उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा फैजाबाद निवासी श्रीमती संपत राजपूत को महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने ...

ग्रैविटी डांस स्टूडियो का समर फ्लाइट 5 शोकेस संपन्न, छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो द्वारा “समर फ्लाइट 5 – स्टूडेंट्स शोकेस” का सफल आयोजन संस्कृति स्कूल ऑडिटोरियम, लखनऊ में किया गया, जहाँ छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियों से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की तालियों और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो पिछले 25 वर्षों से भारतीय कला और संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए समर्पित संस्था है। यह संस्थान इंडियन क्लासिकल डांस के साथ-साथ बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, कंटेम्पररी, हिप-हॉप, जैज़, बैले एवं अन्य विभिन्न नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण देकर युवा प्रतिभाओं को निरंतर मंच प्रदान कर रहा है। इस भव्य शोकेस का आयोजन ग्रैविटी इवेंट्स और ग्रैविटी डांस स्टूडियो के संस्थापक लक्ष्मी मेहरोत्रा एवं सचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में किया गया। उनकी दूरदृष्टि, समर्पण और जुनून ने शहर में डांस एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में किड्स, टीन्स एवं लेडीज़ बैच के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और नृत्य ...

लखनऊ में लिबर्टी का 427 वां मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम उद्घाटित

भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने प्रतिष्ठित 427वें एक्सक्लूसिव शोरूम - 'लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम' का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम हजरतगंज, लखनऊ में स्थित है। कंपनी की योजना देश के प्रमुख महानगरों में ऐसे मेगा शोरूम स्थापित करने की है, जहां लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं नवीनतम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों। इस अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के सीओओ श्री रमन बंसल ने कहा, "लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि लिबर्टी को इस शहर में उपभोक्ताओं का भरपूर प्रेम और विश्वास प्राप्त हुआ है। इसलिए लखनऊ में लिबर्टी के एक और एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।" उन्होंने आगे कहा, "उत्पादन के क्षेत्र में लिबर्टी न केवल देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है, बल्कि आज भी भारतीय फुटवियर उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। हमें एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड होने पर गर्व है। हमारी उत्पादन इका...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...