Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ में लिबर्टी का 427 वां मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम उद्घाटित

भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने प्रतिष्ठित 427वें एक्सक्लूसिव शोरूम - 'लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम' का भव्य उद्घाटन किया। यह नया शोरूम हजरतगंज, लखनऊ में स्थित है। कंपनी की योजना देश के प्रमुख महानगरों में ऐसे मेगा शोरूम स्थापित करने की है, जहां लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं नवीनतम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों।


इस अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के सीओओ श्री रमन बंसल ने कहा,


"लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि लिबर्टी को इस शहर में उपभोक्ताओं का भरपूर प्रेम और विश्वास प्राप्त हुआ है। इसलिए लखनऊ में लिबर्टी के एक और एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।"


उन्होंने आगे कहा, "उत्पादन के क्षेत्र में लिबर्टी न केवल देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है, बल्कि आज भी भारतीय फुटवियर उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। हमें एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड होने पर गर्व है। हमारी उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब एवं रुड़की में स्थित हैं, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूतों का निर्माण किया जाता है।"

उन्होंने बताया कि आज भारत में लिबर्टी के 426 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक तथा 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है।


श्री बंसल ने आगे कहा, "यह वही लिबर्टी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज़ादी के 78वें वर्ष में हमने 'मेरा जूता हिंदुस्तानी' अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।"


इस अवसर पर महादेव एंटरप्राइजेज के संचालक ने लिबर्टी परिवार का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "लखनऊ के उपभोक्ता हमेशा कम्फर्ट, स्टाइल और वैल्यू फॉर मनी को प्राथमिकता देते हैं। आज लिबर्टी ऐसा भारतीय ब्रांड है, जो ग्राहकों को ये सभी विशेषताएँ एक साथ प्रदान करता है। यही कारण है कि महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे रोजमर्रा के उपयोग, कार्यालय, समारोह एवं शादी-ब्याह जैसे हर अवसर पर लिबर्टी ब्रांड को प्राथमिकता देते हैं। लिबर्टी एक ही छत के नीचे पूरे परिवार के लिए सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध कराता है।"


इस अवसर पर लिबर्टी के कंट्री सेल्स हेड श्री रामनाथ वर्मा ने बताया कि कंपनी देश के विभिन्न शहरों में कई और प्रीमियम मेगा शोरूम खोलने जा रही है। उन्होंने कहा, "लिबर्टी का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में 25 मेगा शोरूम स्थापित करने का है। इससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध होंगे।"

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...