बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
प्रदेश राज्य स्तरीय धनगर समाज के संवैधानिक चिंतन शिविर में समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा निम्न बिंदुओं पर विचार प्रस्तुत किए गए । 1. समाज में जागरूकता की कमी के कारण अपने नाम के साथ पाल-बघेल आदि लगाते हैं किंतु संवैधानिक रूप से मान्य धनगर जाति को ही अपनी पहचान बनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि धनगर समाज के व्यक्ति अपने नाम के आगे धनगर ही लिखें । 2. हमारे समाज में नारी शिक्षा को बढ़ावा ना देने के कारण ही हमारे बच्चे अशिक्षित होकर अंधविश्वास पाखंड मैं फंस कर अपनी कमाई का धन धर्म-कर्म तीर्थ यात्रा, कावड़ यात्रा, जागरण, कथा भागवत आदि में खर्च करते है तथा स्त्री शिक्षा के अभाव के कारण ही बेटियों की दहेज हत्या एवं कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है । 3. राजनीति के क्षेत्र में समाज की विभिन्न पार्टियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा इसलिए समाज में निराशा का भाव है ,जरूरत है समाज का विश्वास जीतने की इसके लिए समाज का नेतृत्व करने वालों से अपेक्षा है कि वे आपस में मिल बैठकर सामूहिक नेतृत्व देने का विचार करें अन्यथा समाज में फिर बिखरा...