Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने घोषित की फोटोवीडियो-2022 एक्सपो की तारीखें

 


उत्तर प्रदेश सरकार ने आज आगामी 15,16,17 अक्टूबर 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने वाले उत्तरप्रदेश-इंडिया फ़ोटो & वीडियो एक्सपो 2022 के पोस्टर का अनावरण किया। के. रविन्द्र नायक , Sr. IAS प्रमुख सचिव (प्रशासनिक सुधार)

उत्तर प्रदेश  ने  अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय फोटो वीडियो एक्सपो के लिए वह अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं, उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्हें भी फोटोग्राफी का काफी शौक रहा है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह कभी इस विधा को पूर्णतया अपना नहीं पाए लेकिन भविष्य में वह फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से अपने इस शौक को और अच्छे ढंग से सीख कर पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा बायसेल इंटैरेक्शन प्राo लिo के सहयोग से आयोजित होने वाला यह एक्सपो प्रदेश ही नहीं वरन  उत्तर भारत का एक बड़ा एक्सपो होगा । इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15, 16 और 17 अक्टूबर 2022 को होने वाले इस एक्स्पो में देश विदेश की लगभग 100 से अधिक फोटॉग्राफी व्यवसाय से जुड़ी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियां और व्यापारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन स्टाल लगाकर करेंगे । इस एक्सपो में उत्तर प्रदेश के साथ  ही बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा आदि राज्यों से भी एक्सपो में फोटोग्राफरों के आने की संभावना है । एक्स्पो में एंट्री सभी के लिए फ़्री है। मीडिया फोटोग्राफ़र्स के लिए न्यूज़ फ़ोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।  संगठन के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके संगठन के लगभग 10,000 से अधिक अनौपचारिक सदस्य एवं लगभग 5000 के आसपास रजिस्टर्ड सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से एक्सपो में आने वाले फोटोग्राफर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने साथ में जोड़ा की  सभी फोटोग्राफरों ,मीडिया कर्मियों के साथ साथ आम लोगों के लिए भी एक्सपो में प्रवेश निशुल्क होगा। ज्ञातव्य है कि फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भारत में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा प्रादेशिक संगठन है ।इस संगठन की शाखाएं प्रदेश के हर जिले में है जिसमें लगभग 500 से अधिक पदाधिकारी अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करते हैं ।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर ने बताया कि *फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश* की तरफ से मीडिया फोटोग्राफर्स के लिये भी एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रिंट मीडिया अपने कैमरे के हुनर का प्रदर्शन कर पाएंगे। विजेताओं के नाम का एलान एक्सपो के मध्य किया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। एक्सपो में विभिन्न प्रकार की वर्कशॉप एवं फोटोशूट शोज़ का आयोजन भी किया जा रहा है जिनके माध्यम से आने वाले फोटोग्राफर बहुत कुछ सीख सकेंगे। इन वर्कशॉप में वेडिंग फोटोग्राफी फोटोग्राफी लाइटिंग सेटअप एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। एक्सपो की सहयोगी संस्था बायसेल इंटैरेक्शन प्रा०लि० के निदेशक रवि जी, कृष्णप्पा हुबली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोस्टर अनावरण के इस कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के कानपुर जोन प्रभारी सौरभ मिश्रा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव लाल यादव तथा लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमर सिंह महामंत्री आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...