Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2026

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ में श्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत, बी.के. शुक्ला ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

लखनऊ, 30 अगस्त। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री जयंत चौधरी के लखनऊ आगमन पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्स ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य, शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री बी.के. शुक्ला ने कीl समारोह में राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक समुदाय, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बी.के. शुक्ला ने श्री जयंत चौधरी को चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक एवं महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जयंत चौधरी का संबोधन रहा समारोह ...

ईशा ग्रुप ने लखनऊ के रियल एस्टेट मार्केट में रखा कदम

  लखनऊ, 30 अगस्त 2026: *ईशा ग्रुप ने लखनऊ के रियल एस्टेट मार्केट में अपना पहला कदम रखने का रहा है। रविवार को इसका भव्य लॉन्च किया गए।* कंपनी शहर में विभिन्न प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है, जिसमें टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी जैसी योजनाएं शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए एयरपोर्ट के निकट के रिहायशी क्षेत्र, सुल्तानपुर रोड व शहीद पथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को चुना गया है। कंपनी का फोकस आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने पर रहेगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में लग्जरी अपार्टमेंट्स, विला और प्लॉट्स के साथ हाई-एंड कमर्शियल स्पेस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट्स और कैफे शामिल होंगे। यहां क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, जिम, प्ले एरिया और लैंडस्केप्ड गार्डन्स जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा प्रीमियम स्कूल, हेल्थकेयर सुविधाएं, 24×7 सिक्योरिटी और चौड़ी सड़कों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। इन सुविधाओं के जरिए निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतों को परिसर के भीतर पूरा करने पर जोर रहेगा। *इ...

पंचायतीराज विभाग की महिला सफाई कर्मचारियों ने मा० पंचायतीराज मंत्री को राखी बांधकर मांगा सेवा नियमावली और पदोन्नति का उपहार ।

  लखनऊ आज दिनांक:- 27 अगस्त 2026 को पंचायतीराज विभाग में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों ने विकास खंड सरोजनीनगर में एकत्रित होकर पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के छाया चित्र को राखी बांधकर तिलक लगाते हुए मुंह मीठा कराया और उनके खुशहाल जीवन एवं दीर्घायु होनें की कामना की । और उपहार के रूप में सफाई कर्मचारियों से निदेशालय पंचायतीराज विभाग में 20 दिसंबर 2024 को किये गये वादे को पूरा किये जानें की याद दिलाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी की विभागीय सेवा नियमावली बनानें। पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जानें। व नाम परिवर्तन किए जाने की सौगात मांगी ।  साथ ही उनके सरकारी आवास पर रक्षा सूत्र को भेजकर अपनी मांग पहुंचायी।  संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से :- रेखा देवी ,इंद्रा, सुशीला,मीना , शिवकांती , तारावती,आरती ,भागवती,हेमलता ,सुनीता ,मायावती के साथ ही ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल, महामंत्री- मयंक, जिला अध्यक्ष - रामकिशन, प्रदेश मीडिया प्रभारी - श...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, ईशा यादव और राजेश यादव ने कराया विशाल भंडारा

  *लखनऊ।* भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवाओं के दिलों में राज करने वाले युवा नेता *नीरज सिंह* के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ में भव्यता के साथ *विशाल भंडारे* का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री *ईशा यादव, विमला वर्मा, दिव्यांशी शुक्ला और युवा नेता राजेश यादव* के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। *युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नीरज सिंह - ईशा यादव* आयोजक ईशा यादव ने बताया कि नीरज सिंह सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक सोच हैं। उन्होंने कम उम्र में ही संगठन में जो पकड़ बनाई है, वो काबिले तारीफ है। उनके जन्मदिन को हम सभी कार्यकर्ताओं ने *सेवा दिवस* के रूप में मनाने का निर्णय लिया। वहीं राजेश यादव ने कहा कि नीरज सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। वो हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और मजबूत हो रहा है। हमने ईश्वर से उनकी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश मध्य महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।

   बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती इंदु कश्यप जी तथा उत्तर प्रदेश मध्य प्रभारी श्रीमती अनिल तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों ने उपस्थित होकर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय जी प्रदेश प्रधान महासचिव शानू कौशल जी,प्रदेश महासचिव खुशबू केसरवानी जी,प्रदेश सचिव सविता वर्मा जी, श्यामा देवी, जनाब जी, नमिता गोयल जी एवं प्रतीक्षा सिंह जी विमला जी सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जिला एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को नई उड़ान : UPPCPIWA ने 15 प्रतिष्ठित फार्मेसी अवार्ड्स की स्थापना की

  उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा...

उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष *डॉ० मनोज कुमार* द्वारा पशुपालन विभाग में कथित घोटालों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया

उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ० मनोज कुमार द्वारा पशुपालन विभाग में कथित घोटालों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। डॉ० मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा गोवंश की संख्या बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग को भारी बजट दिया जा रहा है, लेकिन विभाग के निदेशक *डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ* द्वारा उस बजट में कथित अनियमितता की गई है। पत्र में दवाई खरीद घोटाला, स्लॉटर हाउस से लेवी चोरी घोटाला, अवैध नियुक्ति घोटाला, बजट आवंटन घोटाला तथा CEO UPLDB के साथ मिलकर सेक्स सॉर्टेड सीमेन घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि इन कारणों से प्रदेश में गोमाताओं की संख्या 37.18% घट गई है और किसान / पशुपालक बर्बादी के कगार पर हैं। आयोजक डॉ० मनोज कुमार का कहना है कि प्रेस वार्ता के माध्यम से वह मांग करेंगे कि इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर जांच कराई जाए।

एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना लखनऊ , में स्पार्क एक्स का सफल आयोजन

 एलेन हाउस पब्लिक स्कूल , लखनऊ में विद्यार्थियों के रचनात्मक और वैज्ञानिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्पार्क एक्स कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार यादव ( सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस , साइबर क्राइम ब्रांच लखनऊ) उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के इनक्यूबेशन हब डिपार्टमेंट के डीन प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । इनके अतिरिक्त अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ भारत भूषण सागर उपस्थित रहे ।  पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ , जिसमें मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के साथ सुपर हाउस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन समिति के अध्यक्ष श्री मुख्तरुल अमीन, डायरेक्टर नौशीन शादाब के साथ - साथ वाइस चेयरपर्सन शाहिना अमीन भी उपस्थित रही । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा अंथवाल ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों क...

"संदीप पांडे बने अध्यक्ष एवं मंसूर अली प्रांतीय महामंत्री

 उत्तर प्रदेश फेडेरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लखनऊ, 21 अगस्त: उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन आज अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 30 अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।अधिवेशन के मुख्य एजेंडे के तहत एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया से किया गया, जिसमें पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।नगर विकास निदेशालय, लखनऊ के श्री संदीप कुमार पांडे को एसोसिएशन का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है।  वहीं, लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०), सीतापुर के श्री मंसूर अली को प्रांतीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है:प्रांतीय अध्यक्ष: श्री संदीप कुमार पांडे (नगर विकास निदेशालय, लखनऊ)प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष:श्री सुनील कुमार यादव (लो०नि०वि०, लखनऊ)श्र...

राजेश कुमार जायसवाल ‘ऑक्सीजनमैन’ ने बढ़ाया योगासन प्रतियोगिता का उत्साह, द भोंवाल स्कूल ने जीती Overall Champion Trophy

  लखनऊ, योगासन स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला योगासन प्रतियोगिता-2026 में समाजसेवी एवं संस्था के मुख्य संरक्षक श्री राजेश कुमार जायसवाल ‘ऑक्सीजनमैन’ की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रतियोगिता के उत्साह को और बढ़ा दिया। श्री जायसवाल ने प्रतिभागी बच्चों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें योग के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में लखनऊ के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इनमें City Montessori School, The Bhowal School, SKD Academy, Lucknow Public School, Jaipuria School सहित शहर के अनेक प्रमुख विद्यालय शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से City Montessori School और The Bhowal School के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दोनों विद्यालयों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। कड़े मुकाबले के बाद City Montessori School ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्कृष्ट एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर The Bhowal School ने Overall Champion Trophy पर अपना ...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक कैसरबाग से वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्वर्गीय डॉ बीएन सिंह जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए आपस तिरंगा यात्रा निकाली साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन का ज्ञापन सौंपा इस दौरान सैकैड़ो कर्मचारियों ने एनपीएस गो बैक के नारे लगाए जानें के साथ ही देश के प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री जी से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किये जानें की मांग की। उक्त कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन व महामंत्री मयंक के नेतृत्व में किया गया जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल ने सहभागिता के साथ कार्यक्रम को हरिझंडी दिखाई उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। वही महामंत्री मयंक ने बताया कि नवीन पेंशन योजना मार्केट आधिरित व्यवस्था है। जिसमें कर्मचारियों की निवेश राशि मार्केट आधारित होने के कारण निर्धा...

“पूरे प्रदेश के टैक्सी व्यापारियों को मिले बिना पेनाल्टी दो किश्तों में टैक्स जमा करने की सुविधा” — TTOWA

लखनऊ, माननीय हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में वन टाइम टैक्स की प्रथम 50 प्रतिशत किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, लेकिन टैक्स जमा करने की मौजूदा प्रक्रिया में कई व्यावहारिक समस्याओं के कारण टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (TTOWA) के उपाध्यक्ष रवि आनंद ने बताया कि टैक्स जमा करने की व्यवस्था अभी पूरी तरह ऑनलाइन और स्वतः उपलब्ध नहीं है। वाहन स्वामी को पहले RTO कार्यालय जाकर Login ID एवं Password प्राप्त करना पड़ रहा है, जिसके बाद टैक्स जमा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इससे वाहन स्वामियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और अनावश्यक समय नष्ट हो रहा है। एसोसिएशन के अनुसार कई अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। सदस्य के वाहन का पंजीकरण यदि फर्म के नाम से है तो टैक्स जमा करने में समस्या आ रही है। इसी प्रकार परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर पंजीकृत वाहन को भी सुविधा से जोड़ने में कठिनाई हो रही है। कुछ मामलों में एक ही वाहन पर टैक्स की रा...

*सावन उत्सव में झलकी परंपरा और मस्ती, महिलाओं ने ली सेल्फी और उपहार*

  लखनऊ। विकास नगर स्थित चिल हाउस रेस्टोरेंट में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी पूजा अग्रवाल, नूपुर श्रीवास्तव एवं शैल सक्सेना ने की। सावन की थीम, पारंपरिक श्रृंगार, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रंजना, स्वाति, रोली, पूनम, रेनू, श्वेता, शिवानी, नीलम एवं वंदना की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जबकि स्मिता एवं मंजू राव के मधुर गायन ने समां बांध दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में वंदना एवं नलिनी को संयुक्त रूप से तीज क्वीन, अदिति को बेस्ट हेयर स्टाइल तथा नीलम को बेस्ट नेल आर्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए। स्वादिष्ट व्यंजनों, सेल्फी कॉर्नर और ढेर सारी मस्ती के बीच संपन्न यह आयोजन महिलाओं के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल एवं शानदार आयोजन बताया ।

17 अगस्त को "मांग दिवस" के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिया गया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर देशभर में श्रमिकों एवं कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर 17 अगस्त 2026 को "मांग दिवस" मनाया गया। इसी क्रम में लखनऊ में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया तथा शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक न्याय, सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों, उचित वेतन तथा श्रमिक हितों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रमुख मांगों में एप्स-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन आरएस7,500 प्रतिमाह करने एवं इसे आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने, ईपीएफ/ईएसआईसी एवं बोनस की गणना के लिए वेतन की अधिकतम सीमा को दोगुना करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पुनः लागू करने, ग्रेच्युटी की गणना 30 दिन के वेतन के आधार पर करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, न्यूनतम वेतन में जीवन-यापन की बढ़ती लागत के अनुरूप वृद्धि करने तथा सभी प्...

सेंट मीरास इंटर कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का दिखा जोश

 देश की आजादी के *80वें वर्ष* पर हिंद नगर स्थित *सेंट मीरास इंटर कॉलेज* का परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, जोश और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *प्रबंधक विनोद रतड़ा* द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा *देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, डिबेट, राइटिंग और पेंटिंग कंपटीशन* का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। डिबेट और राइटिंग कंपटीशन में बच्चों ने "विकसित भारत 2047" और "आजादी का महत्व" जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को *मेडल पहनाकर सम्मानित* किया गया। प्रबंधक विनोद रतड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि `आजादी ह...

हजरतगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, देशभक्ति के गीतों से गूंजा परिसर

 देश के *80वें स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित *अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी* में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गायन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने "वंदे मातरम", "सारे जहां से अच्छा" जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सोसाइटी के बुजुर्गों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन *मेजर राजीव श्रीवास्तव* द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें उन शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आज हमें एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें देश सेवा, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी ने शपथ ली कि वे समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर सोसाइटी के *उपाध्यक्ष सरिता वोहरा, सच...

दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

  । समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौर, सुनयना कौर...

नगर निकाय निदेशालय लखनऊ में 3500 कर्मियों का काम कर रहे सिर्फ 20 कर्मचारी, संख्या बल बढ़ाने की मांग, मृतक आश्रित कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप

   नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण शासकीय कार्यों पर असर पड़ रहा है। निदेशालय में उ०प्र०पालिका केन्द्रीयित सेवा के लगभग 3500 अधिकारी/कर्मचारियों के अधिष्ठान, पेंशन, हाईकोर्ट-सुप्रीमकोर्ट केस, सूचना आयोग, विभिन्न योजनाओं सहित अन्य सभी कार्य मात्र 20 कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। संघ के अनुसार निदेशालय में वर्तमान में 01 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, 07 प्रशासनिक अधिकारी, 12 प्रधान सहायक और 04 कनिष्ठ सहायक तैनात हैं। इनमें 03 वैयक्तिक सहायक/आशुलिपिक भी शामिल हैं जो केवल अधिकारियों द्वारा निर्देशित कार्य ही करते हैं। इसके बावजूद प्रत्येक पटल सहायक के पास कई-कई पटलों का अतिरिक्त कार्यभार है। "बार-बार अनुरोध के बावजूद नहीं हो रहा पुनर्गठन" संघ का कहना है कि संख्या बल अत्यधिक कम होने के बावजूद पटल सहायक पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। संख्या बल बढ़ाने और पुनर्गठन के लिए संघ द्वारा कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण को बार-बार टाल दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रत्येक अवकाश में भी निदेशालय खुलवाया जाता है, जबकि अधिकारीगण अपने आ...

देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट

  लखनऊ, 13 अगस्त, 2026:* इस स्वतंत्रता दिवस पर एयरटेल आईपीटीवी साहस, बलिदान, देशसेवा और जुझारूपन से जुड़ी फिल्मों और कहानियों की खास वॉचलिस्ट पेश कर रहा है। वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ है, जो भारतीय वायुसेना की गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन और 1999 के कारगिल युद्ध में उसकी भूमिका से प्रेरित है। एयरटेल और नेटफ्लिक्स की #MillionThankYou पहल के तहत लोगों को भारतीय वायुसेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। एयरटेल ने 10 राज्यों के 11 शहरों में ‘थैंक यू स्टेशन’ स्थापित किए हैं, जहां लोग अपने आभार संदेश साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, विशेष व्हाट्सऐप जर्नी के जरिए देशभर से इस अभियान में शामिल हुआ जा सकता है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की एक खास स्क्रीनिंग वायुसेना के वास्तविक नायकों के लिए भी आयोजित की गई। इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में शामिल अन्य फिल्में: भारत भाग्य विधाता – ज़ी5, पैट्रियट – ज़ी5, मैं वापस आऊंगा – नेटफ्लिक्स, सज्जन सिंह रंगरूट – चौपाल, रंग दे बसंती – अमेजन प्राइम वीडियो, अमरन – नेटफ्लिक्स, रजाकार: द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद – अहा एयरटेल आईपीटीवी...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

Rominus Pizza & Burger ने पेश किया ‘Nutri Crust’, स्वाद के साथ बेहतर पोषण की नई पहल

 लखनऊ। Rominus Pizza & Burger ने अपने ग्राहकों के लिए मेन्यू में एक नई और खास पहल ‘Nutri Crust’ लॉन्च की है। बदलती जीवनशैली में स्वाद के साथ पोषण और बेहतर खान-पान को प्राथमिकता देने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए Nutri Crust को तैयार किया गया है। Rominus Nutri Crust में गेहूं का आटा, ओट फ्लोर, बेसन, चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स, फ्लैक्ससीड्स और इसबगोल का पौष्टिक मिश्रण शामिल किया गया है। इसके स्वाद और खुशबू को खास बनाने के लिए अजवाइन, ऑरेगैनो, बेसिल और कसूरी मेथी जैसे herbs का signature blend इस्तेमाल किया गया है, जो हर bite को खास स्वाद प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, Nutri Crust के तीन प्रमुख आधार हैं—बेहतर पोषण, हाई फाइबर कंटेंट और बेहतरीन स्वाद। Whole grains, pulses और seeds के मिश्रण के साथ तैयार यह क्रस्ट पारंपरिक भारतीय पौष्टिक ingredients को आधुनिक food experience से जोड़ने का प्रयास है। Rominus Pizza & Burger का कहना है कि healthy choice का मतलब स्वाद से समझौता करना नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ Nutri Crust को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने पसंदीदा piz...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा संगठन विस्तार

दिनांक 10 अगस्त 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण एवं अत्यावश्यक बैठक प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना रहा। बैठक के दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में श्री संदीप तिवारी एवं श्री सुधीर अवस्थी को प्रदेश महासचिव, श्री शुभम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री गौरव जी को जिलाध्यक्ष, अमेठी के पद पर मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दायित्वों से अवगत कराया गया तथा उन्हें संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को उत्तर प्...

कैशलेस चिकित्सा और पुरानी पेंशन की मांग के साथ सड़कों पर उतरे माध्यमिक शिक्षक

  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया  धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत द्वेष के कारण एक अध्यापक का 6 दिन का वेतन काटकर तथा माह जुलाई से लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि रोक कर माह जुलाई का वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रेषित किया गया है। जो अधिनियमित व्यवस्था के पूर्णतया विपरीत है जबकि इस संबंध में पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के नाम एक स्पष्ट पत्र निर्गत कर चुके हैं । संगठन के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कैशलेस चिकित्सा तो दी लेकिन राजकीय शिक्षकों/कर्मियों के भांति पं.दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा की सुवि...

8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होगी ‘दस्तकारी’ हैंडीक्राफ्ट्स एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का 17वाँ संस्करण

  लखनऊ, 7 अगस्त। भारतीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘दस्तकारी’ हैंडीक्राफ्ट्स एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के 17वें संस्करण (राखी–तीज विशेष) का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त, 2026 को हिल्टन गार्डन इन, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 60 चयनित कारीगर, महिला उद्यमी, डिज़ाइनर एवं हस्तशिल्प आधारित उद्यम भाग लेंगे। प्रदर्शनी में आगंतुकों को हस्तनिर्मित साड़ियाँ, डिज़ाइनर परिधान, आभूषण, सिल्वर आर्टिकल्स, हस्तनिर्मित बैग, गृह सज्जा सामग्री, बच्चों के परिधान, वेलनेस उत्पाद तथा त्योहारी उपहारों का विस्तृत एवं आकर्षक संग्रह एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण “क्रिएटिव अड्डा” होगा, जहाँ आगंतुक लाइव कैलिग्राफी, पोर्ट्रेट स्केचिंग, पेंटिंग तथा विभिन्न रचनात्मक हस्तशिल्प गतिविधियों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों...

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा, मीडिया और फैंस की मुलाकात

इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स, टीजर और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखाते हुए दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। 28 जुलाई को रिलीज हुए 'बंटवारा 1947' के दमदार ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की टीम लगातार अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही है। इससे पहले सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना और अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अब टीम लखनऊ पहुंची, जहां उन्होंने दर्शकों और ...

इशया क्रिएशंस की अनुमेहा और विनीता द्वारा बंधन, फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, का हुआ शुभारंभ

  रक्षाबंधन और हरियाली तीज के पावन अवसर पर इश्शाया लाइफस्टाइल एंड एग्जीबिशन एवं आइरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘बंधन – राखी एवं तीज फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का शुभारंभ आज द रिग्नेंट होटल, लखनऊ में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण होंगे। प्रदर्शनी का आयोजन 6 एवं 7 अगस्त को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। प्रदर्शनी के सातवें संस्करण में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइनर एवं ब्रांड भाग ले रहे हैं। यहां परिधान, होम फर्निशिंग, होम डेकोर, ज्वेलरी, फुटवियर, हेयर एक्सेसरीज, ऑर्गेनिक उत्पाद, राखी कलेक्शन, लड्डू गोपाल परिधान, टैरो कार्ड, बेकरी उत्पाद एवं प्लांट एक्सेसरीज सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध थे  प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताओं में फेस्टिव शॉपिंग, बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन, लाइव शॉपिंग अनुभव तथा निःशुल्क एस्ट्रो कंसल्टेशन शामिल हैं। आयोजकों ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में पहुंचकर त्योहारों की...

एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

लखनऊ, एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 के पाँचवें संस्करण का भव्य समापन सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के 70 से अधिक विद्यालयों के 600 से अधिक तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, अनुशासन तथा खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सृष्टि धोन पीसीएस उपस्थित रही।अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं सम्मान से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मनीषा अंथवाल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, ...

लोजपा लेबर सेल की समीक्षा बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान, सैकड़ों पदाधिकारी हुए शामिल

 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल की प्रदेश मध्य समीक्षा बैठक आज मंगलवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर, दरोगा खेड़ा स्थित हवेली रिसॉर्ट में संपन्न हुई।  बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नागेंद्र पासवान समेत  प्रदेश भर से आए लेबर सेल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के मूल मंत्र "उत्तर प्रदेश फर्स्ट, उत्तर प्रदेश फर्स्ट" के साथ संगठन को सशक्त बनाने, श्रमिक हितों की रक्षा करने और एकजुट होकर नए उत्तर प्रदेश के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पासवान जी ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिक वर्ग की अहम भूमिका है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधि...

Allenhouse की मेजबानी में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू

  लखनऊ, 5 अगस्त 2026। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ में 'एक्वालाइन – वॉटर वंडर्स' जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 2026 के पाँचवें संस्करण का भव्य शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के 70 से अधिक विद्यालयों के 600 से अधिक तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह क्षेत्र की सबसे बड़ी जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिताओं में से एक बन गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धनंजय मिश्रा, मंडलीय खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ डीईई/टीआरडी, उत्तर पूर्व रेलवे, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि श्री उदित मिश्रा, मंडलीय खेल सचिव, उत्तर पूर्व रेलवे, लखनऊ मंडल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधे को जल अर्पित कर किया गया, जो विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए। कैम्ब्रिज विंग के विद्यार्थियों ने "नेवर गिव अप" विषय पर प्रभावशाली मूक अभिनय (माइम) प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के गायक दल (क्वायर) एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियो...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का हुआ एलान

  संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने घोषित किया सूची केंद्रीय पदाधिकारी की सूची में 9 सदस्यों की सलाहकार समिति,एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,8 अध्यक्ष एक महामंत्री, दो संगठन मंत्री शामिल किए गए हैं। जे एन तिवारी ने आज संयुक्त परिषद के कार्यालय से 2026- 2028 के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी किया है। यह पदाधिकारी 2 वर्ष तक कार्य करेंगे। 74 पदाधिकारी की सूची जारी करते हुए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि विगत 13 जुलाई को संयुक्त परिषद का 50 वां अधिवेशन गांधी भवन लखनऊ में संपन्न हुआ था। अधिवेशन में सर्व सम्मति से जे एन तिवारी को सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन का उत्तरदायित्व दिया गया था। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि काफी मंथन के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के 74 केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें ओमप्रकाश पांडे, बृज भूषण मिश्रा,निरंजन कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौड़, रामेश्वर पांडे, डी के त्रिपाठी, एच बी मणि त्रिपाठी, एम पी सिंह, महेंद्र कुमार ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...