Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

“पूरे प्रदेश के टैक्सी व्यापारियों को मिले बिना पेनाल्टी दो किश्तों में टैक्स जमा करने की सुविधा” — TTOWA

लखनऊ, माननीय हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में वन टाइम टैक्स की प्रथम 50 प्रतिशत किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, लेकिन टैक्स जमा करने की मौजूदा प्रक्रिया में कई व्यावहारिक समस्याओं के कारण टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (TTOWA) के उपाध्यक्ष रवि आनंद ने बताया कि टैक्स जमा करने की व्यवस्था अभी पूरी तरह ऑनलाइन और स्वतः उपलब्ध नहीं है। वाहन स्वामी को पहले RTO कार्यालय जाकर Login ID एवं Password प्राप्त करना पड़ रहा है, जिसके बाद टैक्स जमा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इससे वाहन स्वामियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और अनावश्यक समय नष्ट हो रहा है।


एसोसिएशन के अनुसार कई अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। सदस्य के वाहन का पंजीकरण यदि फर्म के नाम से है तो टैक्स जमा करने में समस्या आ रही है। इसी प्रकार परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर पंजीकृत वाहन को भी सुविधा से जोड़ने में कठिनाई हो रही है। कुछ मामलों में एक ही वाहन पर टैक्स की राशि दो-दो बार प्रदर्शित/जमा होने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे वाहन स्वामी को आर्थिक नुकसान की आशंका है।


एसोसिएशन ने कहा कि सबसे गंभीर समस्या यह है कि वर्तमान में यह सुविधा सीमित याचिकाकर्ताओं/सदस्यों तक ही उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि वन टाइम टैक्स का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश के टैक्सी व्यवसाय पर पड़ा है।


उपाध्यक्ष रवि आनंद ने कहा, “हमारी सबसे प्रमुख मांग है कि परिवहन विभाग पूरे प्रदेश के लिए पोर्टल खोले। बिना पेनाल्टी मूल टैक्स को दो किश्तों में जमा करने का समान अवसर प्रत्येक पात्र टैक्सी एवं व्यावसायिक वाहन स्वामी को मिलना चाहिए। सरकार को पूरा मूल टैक्स प्राप्त होना है, इसलिए व्यवस्था को व्यापक करने से सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा।”


एसोसिएशन ने मांग की है कि Login ID/Password लेने की मैनुअल प्रक्रिया समाप्त कर पूरी व्यवस्था ऑनलाइन की जाए, तकनीकी त्रुटियों को तत्काल दूर किया जाए तथा प्रदेश के सभी समान स्थिति वाले टैक्सी वाहन स्वामियों को एक समान अवसर दिया जाए।


एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष रवि आनंद, मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह गोल्डी, जोगिंदर सिंह, शांतनु दुबे एवं राजीव अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि परिवहन विभाग को टैक्सी व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए तत्काल स्पष्ट, सरल और प्रदेशव्यापी व्यवस्था लागू करनी चाहिए।


एसोसिएशन की पुरजोर मांग है—राहत कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि उत्तर प्रदेश के पूरे टैक्सी समाज को समान रूप से मिले।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...