लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को सिनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड से ओपीडी में स्पेशल डिस्काउंट दिया गया। सेकेंड इनिंग में सिनियर सिटीजन के 900 मैंबर है जिसमें लगभग 900 परिवार शामिल हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ ठक्कर ने स्ट्रोक प्रीवेंशन एंड कंट्रोल पर इंटरेक्टिव सेशन लिया। मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सिनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दिया गया। इस कार्ड के माध्यम से मेदांता में आए सेकेंड इनिंग के सिनियर सिटीजन मैंबर को बेहतर इलाज के लिए ओपीडी एवं IPD अच्छे डिसकाउंट दिए जायेंगे।इसके आलावा मेदांता की तरफ से आग्रह किया गया की हर इक मेंबर अपने मोबाइल में इमरजेंसी नंबर १०६८ सेव करें तथा किसी भी आपातकालीन स्तिथि में इस्पे संपर्क करें। इस अवसर पे मौजूद सीनियर सिटीजन क्लब के मेम्बरों के साथ आये उनके प्रेजिडेंट श्री अतुल दुबे जी ने मेदांता अस्पताल की इस पहल पर प्रीविलेज कार्ड के लिए मेदांता के मैनेजमेंट का आभार व्यक्त...