Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

'जी हुज़ूर' काज़ा के कैदियों को महसूस होने वाला एक बेशकीमती आज़ाद लम्हा है: शमशेरा के पहले गाने के बारे में बता रहे हैं रणबीर कपूर

सुपरस्टार रणबीर कपूर एक्शन एंटरटेनर ‘शमशेरा’ में एक लार्जर दैन लाइफ और उत्कृष्ट हिंदी फ़िल्म हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर ‘संजू’ की अपार सफलता के चार साल बाद बड़े पर्दे पर आ रहे रणबीर कल शमशेरा के पहले गाने ‘जी हुज़ूर’ को डिजिटल रूप से लॉन्च करने जा रहे हैं। यह सॉन्ग फ़िल्म में निभाए गए रणबीर के किरदार बल्ली (आदिवासी सरदार शमशेरा का बेटा) को पेश करता है, जो काज़ा फोर्ट की पाशविक जेल के बच्चों को एंटरटेन कर रहा है, इससे पहले कि वे सभी संजय दत्त द्वारा निभाए गए दुष्ट और क्रूर किरदार शुद्ध सिंह के हाथों उत्पीड़न और यातना झेलने वाले अपने नारकीय जीवन में दोबारा लौट जाएं।

जी हुज़ूर के बारे में खुलासा करते हुए रणबीर कहते हैं, “बुनियादी तौर पर काज़ा उस कबीले के लिए एक भयानक जेल है, जिसे कैद कर लिया गया है और लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। बल्ली हर तरह के उत्पीड़न और अपमान झेलने के बावजूद एक ऐसा शख्स है, जो खुशमिजाज है, शरारती है और काज़ा में कैद बच्चे उसकी ओर हसरत भरी नजर से देखते हैं और बल्ली भी उन्हें बेहद प्यार करता है। बच्चे व बल्ली एक-दूसरे से घुल-मिल गए हैं और आपस में मिलकर वे उस भयानक काज़ा जेल के अंदर जिंदगी के कुछ खुशनुमा लम्हे पैदा करते हैं, जहां लोग निर्दयी शुद्ध सिंह के हाथों पीड़ित हैं, जिसकी भूमिका वन एंड ओनली संजय दत्त ने निभाई है!”

उन्होंने आगे बताया, "जी हुज़ूर सॉन्ग के फ़िल्म में आने पर ऐसा दुर्लभ ब्रेक फ्री पल पैदा होता है, जिसे काज़ा, बल्ली और इस जेल के बच्चे गहराई से महसूस करते हैं। यह एक बहुत ही प्यारा गाना है जो बच्चों के साथ बल्ली के रिश्ते को दर्शाता है। गाने में आप देखेंगे कि बल्ली रैंडम तरीके से कुछ मजेदार हरकतें करता है ताकि वह बच्चों का मनोरंजन कर सकें और अपने जीवन की कठोर वास्तविकताएं झेलने के लिए दोबारा लौट जाने से पहले उनका जी हल्का कर सके।”

डाइरेक्टर करण मल्होत्रा ने शमशेरा के नैरेटिव में इस गाने की अहमियत को लेकर बात करते हुए कहा, “जी हुज़ूर एक मौज-मस्ती भरा गाना है जो बल्ली और उसके नन्हें दोस्तों के बीच मौजूद गहरा लगाव जाहिर करता है। काज़ा के फोर्ट की दमनकारी दीवारों के पीछे किसी तरह जिंदगी काटने के बावजूद बल्ली और उसके नन्हें डाकू गिरोह के बीच शरारतों की गर्माहट मौजूद है। जी हुज़ूर सॉन्ग बच्चों को यह दिखाने का बल्ली का अनूठा तरीका है कि वे खुशी के अपने इन बेशकीमती लम्हों में खुद को उन्मुक्त कर देने के लिए आज़ाद हैं।“


 


वह आगे बताते हैं, "यह सॉन्ग बच्चों के साथ किसी मस्ती भरी सैर पर निकलने जैसा है और बल्ली फ़िल्म में अपने नन्हें दोस्तों के साथ ठीक यही करता है। जी हुज़ूर सॉन्ग काज़ा फोर्ट में घुमाते हुए दर्शकों को एक बेमिसाल विजुअल सफर का अहसास कराने के इरादे से डिजाइन किया गया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें इसको देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इस खूबसूरत गाने को शूट करने में आया है।”


 


शमशेरा की कहानी काज़ा नामक काल्पनिक शहर में सेट की गई है, जहां एक लड़ाका जनजाति को निर्दयी दबंग जनरल शुद्ध सिंह ने गुलाम बनाकर कैद कर रखा है और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। यह ऐसे शख्स की दास्तान है जो गुलाम बन गया,एक गुलाम जो लीडर बन गया और फिर अपनी जनजाति का एक लीजेंड बन गया। वह अपने कबीले की आजादी और स्वाभिमान के लिए अथक संघर्ष करता है। उसी का नाम है- शमशेरा!



इस हाई-ऑक्टेन, एड्रेनालाईन-पंपिंग एंटरटेनर की पृष्ठभूमि में 1800 वाले दौर का भारतीय हार्टलैंड है। फ़िल्म का बड़ा दावा यह है कि शमशेरा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर को इस रूप में पहले कभी नहीं देखा गया! कास्टिंग की इस विशाल उथलपुथल में संजय दत्त रणबीर के कट्टर-दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर के साथ उनकी टक्कर देखने लायक होगी, क्योंकि वे निर्मम होकर एक-दूसरे का खूंखार तरीके से पीछा करते हैं।


करण मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट की गई यह एक्शन एक्स्ट्रावैगांजा फ़िल्म आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है, जो 22 जुलाई,2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...