बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
ओ०बी०सी० के सूची में सम्मिलित किये जाने की मांग को लेकर गोरखा समाज ने इको गार्डन में किया धरना प्रदर्शन
भारतीय गोरखा सेवा समाज उ.प्र.लखनऊ के आवाहन पर समस्त प्रदेशवासी गोरखा संगठनों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कांशीराम इको गार्डन पुराना जेल परिसर लखनऊ में आहूत किया गया है। प्रदेशवासी 10 लाख गोरखा समुदाय को ओ०बी०सी० में शामिल करने की मांग को लेकर अध्यक्ष वी.बी. थापा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। ओबीसी सूची में सम्मिलित किये जाने की मांग को लेकर हो धरने के माध्यम से अध्यक्ष वी.बी. थापा,महामंत्री जीवेश उपाध्याय व उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी गौरव सिंह ने अपने संयुक्त विज्ञप्ति में सरकार से मांग किया है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेशवासी 10 लाख भारतीय गोरखा समुदाय को राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग ओ०बी०सी० की सूची में सम्मलित किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी कर देश की आजादी में मर मिटने वाले गोरखा कौम को न्याय दिलाने की कृपा करें ताकि प्रदेशवासी 10 लाख भारतीय गोरखा समुदाय को सन्तुष्ट किया जा सके उक्त धरना के समर्थन में अखिल भारतीय भाग लेकर अपना समर्थन दिया। इसके अतिरिक्त भारत रक्षा दल ट्रस्ट लखनऊ द्वारा सैकड़ों के तादात में उपस्थित होकर लोगों ने अपना समर्थन ...