Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

29 नवंबर से 26 दिसंबर तक होगा उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव

लखनऊ। मां गायत्री जन सेवा संस्थान’ एवं ‘भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन’ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव 2021का आयोजन लखनऊ में आशियाना के सेक्टर जे स्थित कथा मैदान में 29 नवम्बर से 26 दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा। उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव-2021 की थीम उत्तर प्रदेश की सतरंगी इंद्रधनुषी विरासत को समर्पित होगी। इस दौरान दर्शकों, ग्राहकों एवं पर्यटकों को महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सिनेमा-संगीत, शिल्प, स्वाद एवं संस्कार का महासंगम देखने को मिलेगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। अरुण प्रताप सिंह ने आगे बताया की उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव विगत चार वर्षों से हो रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव एव चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में हस्तशिल्प महोत्सव 26 दिवसीय होगा, इसमें केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी ‘ योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना एक जिला एक उत्पाद के तहत सभी 75 जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के स्टॉल भी लगवाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव के प्रभारी विनय दुबे एवं रनवीर सिंह ने बताया की महोत्सव में मंच कार्यक्रमों का अव्य शुभारम्भ तीस नवंबर को. होगा। महोत्सव में कश्मीरी ड्राई फ़ूट्स एवं वूलेन कपड़े, लुधियाना के गर्म कपड़े, सहारनपुर की इमारती लकड़ी के सामान, असम में बने बांस के सामान, केरल की जड़ी-बूटियों के उत्पाद, झूले एवं स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव का समय प्रातः ग्यारह बजे से रात्रि दस बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम पांच बजे से रात्रि दस बजे तक. होंगे। सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, गायन, वादन, कवि सम्मेलन, फैशन शो आदि का आयोजन किया जायेगा। संकल्पना संयोजक डॉ. अतुल मोहन सिंह ने बताया कि हस्तशिल्प महोत्सव को दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम सात दिवसों में मुख्य आयोजन होगा। प्रत्येक दिन को इंद्रधनुष के एक विशेष रंग को समर्पित किया गया है। इस दौरान प्रथम सब्र में संगोष्ठी,व्याख्यान, दूवितीय सत्र में प्रतियोगिताएं एवं तृतीय सत्र में सांस्कृतिक संध्या तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के प्रख्यात कलाकारों के हुनर से बॉलीवुड नाइट, स्प्रिचुअल नाइट, कॉमेडी नाइटं, फोक म्यूजिक नाइट, डांसिंग नाइट, फैशन शो को सजाया जाएगा। आठवें दिन विराट कवि सम्मेलन होगा। हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ गोमय दीपोत्सव एवं समापन समारोह बृज की होली से किया जायेगा। | आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता स्वराज सेना के संस्थापक अध्यक्ष अमित सोनकर ने बताया की सुरक्षा के इष्टिगत परिसर को सीसीटीवी कैमरों एवं सुरक्षा गार्ड से लैस त्रिस्तरीय घेरा बनाया जाएगा। महोत्सव संयोजक सुमित कुमार भौमिक एवं पीयुष दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की विरासत एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनीता वर्मा एवं विजय गुप्ता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण 8005030475 एवं 8303286808 नम्बर्स पर संपर्क किया जा सकता है। महोत्सव के मुख्य सहयोगी एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन,ड्रीम्ज ग्रुपराजेश मसाला,शाश्वत क्लब,सिमेश एनर्जी,लोक कला महोत्सव हैं। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक पवन सिंह चौहान,मनोज सिंह चॉहान,अजंली पांडेय,अमरेंद्र सिंह बाबा, गौरव वर्मा, संजय विश्कर्मा, संदीप शुक्ला, अमित अवस्थी, सुनील वर्मा, मोहित सिंह चौहान, विशेष श्रीवास्तव,अभिषेक तिवारी, अंकित कुमार,शैलेश कोहली,आशीष तिवारी आशु, विद्याभूषण सोनी, अंकित पांडेय, केतन सोनकर, मोनू कुमार, करन शर्मा, विजय गुप्ता, सनी राज, ज्ञान तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...