लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
डा. सूर्यकान्त अंतराराष्ट्रीय ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डियन ओरिजिन (जीएएफआईओ) फेलोशिप से सम्मानित
लखनऊ, 25 फरवरी । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को ग्लोबल एसोएशियन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डियन ओरिजिन (जीएएफआईओ) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है । इस संस्था की स्थापना वर्ष 2011 में अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी द्वारा की गयी थी । इस संगठन का उद्देश्य दुनिया में भारतीय मूल के 14 लाख चिकित्सकों को एक मंच पर एक साथ लाना है, जिससे यह चिकित्सक विश्व के साथ साथ भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। यह पुरस्कार उनके द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों तथा विगत कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया । ज्ञात रहे कि डा. सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 18 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब ...