Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

अशोका विश्वविद्यालय के यंग इंडिया फैलोशिप क्लास, 2023 के लिए दूसरे चरण का प्रवेश शुरू

 



अशोका यूनिवर्सिटी के प्रमुख प्रोग्राम यंग इंडिया फेलोशिप के बारहवें बैच के लिए दूसरे और अंतिम दौर के आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है। अशोका यूनिवर्सिटी ने आज इस बात की जानकारी दी। 2011 में शुरू हुआ यंग इंडिया फैलोशिप सामाजिक रूप से जागरूक लीडर्स और बदलाव की पहल करने वालों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लिबरल स्टडीज नामक यह पाठ्यक्रम पूरी तरह से आवासीय एक वर्षीय बहु-विषयक पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम छात्रों के लिए एक वर्ष के भीतर अनेक शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों के द्वार खोलता है।


प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आवेदनों का समग्र रूप से मूल्यांकन किया जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वित्तीय मदद पहुंचाने के लिए भी आवेदन करने का अवसर मिलता है। आवेदन करते के समय दस्तावेजों को जमा करने के प्रवाधानों में छूट दी गई है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर में सामाजिक दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।


वे सभी उम्मीदवार जिनके पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री है (आवेदन के समय अंतिम वर्ष के छात्र भी हो सकते हैं), और 1 अगस्त 2022 को जिनकी आयु 28 वर्ष या उससे कम है, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों के पास काम का अनुभव और/या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। किसी भी शैक्षणिक या व्यवसायिक पृष्ठभूमि के युवा आवेदन कर सकते हैं। वाईआईएफ 2022-23 में भारत एवं विदेशों के लगभग 100 विलक्षण युवा शामिल होंगे।

पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए, द यंग इंडिया फैलोशिप की डीन, अनीहा बरार ने कहा, “एक दशक पहले अभूतपूर्व पाठ्यक्रम के रूप में YIF उच्च शिक्षा के परिदृश्य में सामने आया। यह प्रोग्राम असाधारण छात्रों, बेहतरीन फैकल्टी, लेखन पर जोर, क्रिटिकल थिंकिंग और रियल लाइफ प्रोजेक्ट्स के ईर्द-गिर्द बुना गया था। YIF की ताकत सिर्फ अपनी विरासत पर गर्व करने में नहीं बल्कि अशोका विश्वविद्यालय में हमेशा एक उत्कृष्ट प्रोग्राम के तौर पर बने रहने के लिए खुद को नए अंदाज में तैयार करने में है।”


YIF '14, के निदेशक, आउटरीच और एडमिशन्स, संस्थापक अध्यक्ष, अशोका एलुमनाई एसोसिएशन, करन भोला के मुताबिक पूरी तरह से ऑनलाइन और समग्र प्रवेश प्रक्रिया, आवेदकों को उनके खुद के सफर को प्रतिबिंबित करने और विभिन्न चरणों के दौरान खुद को बेहतरीन तरीके से व्यक्त करने का अवसर देता है। हम एक विविध और उत्कृष्ट 11वें बैच के गठन के लिए तैयार हैं। यह प्रोग्राम अंतःविषय दृष्टिकोण वाले दक्ष स्नातकों को तैयार करता है। और ये गुण कोरोना महामारी के बाद उद्योग, शिक्षा, उद्यमिता या कहीं भी सार्थक करियर के लिए अहम साबित होंगे। खुद एक फेलो होने की वजह से, मैं पूरी तरह से इससे अवगत हूं कि युवाओं के लिए YIF कितना परिवर्तनकारी हो सकता है।


अशोका विश्वविद्यालय चयनित उम्मीदवारों के लिए जरूरत-आधारित वित्तीय सहायता कार्यक्रम भी चलाता है। इसका उद्देश्य कोर्स की लागत और भुगतान करने की क्षमता के बीच की खाई को पाटने के लिए आवेदकों को आवश्यक वित्तीय मदद देना है। जरूरत-आधारित वित्तीय मदद, शुल्क में छूट के रूप में की जाएगी, जिसमें 25% ट्यूशन फीस से छूट से लेकर आवास और भोजन की पूरी फीस में 100% छूट शामिल है।


पिछले एक दशक से अशोका विश्वविद्यालय में यंग इंडिया फेलोशिप छात्रों को लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्ययन में प्रशिक्षित कर रहा है, जिसमें उन्हें समस्या के समाधान और सोच के नए तरीकों से परिचित कराया जा रहा है, जिससे वे प्रभावी करियर के लिए तैयार हो सकें। हार्वर्ड, येल, आईएसबी, दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक यहाँ छात्रों को प्रशिक्षण देते हैं। यंग इंडिया फाउंडेशन समुदाय को केंद्रित आवासीय अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।


तेजी से बढ़ती जटिल समस्याओं को हल करने की बढ़ती आवश्यकता के साथ, 20 के दशक की उम्र के बहुत से युवा अब महज एक डिग्री से आगे कुछ करना चाह रहे हैं। यहीं पर लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज की पढ़ाई अहम हो जाती है। छात्रों और युवा पेशेवरों को एक व्यापक शिक्षा देने की सोच के साथ, लिबरल आर्ट्स की डिग्री उन्हें सार्वजनिक नीति, इतिहास, नेतृत्व, रणनीति, ललित कला, मीडिया, संचार और ऐसे ही कई और क्षेत्रों के से संबंधित गूढ़ जानकारी मुहैया कराती है। लिबरल आर्ट्स एक तरफ जहां कॉरपोरेट रणनीति तैयार करने की आवश्यकता को प्रोत्साहित करता है, वहीं भारत के जटिल सामाजिक ढांचे की जमीनी समझ प्रदान करता है। आज के युवाओं के पास लिबरल आर्ट्स में एक डिग्री होनी ही चाहिए जो उनको आज के दौर में सफल होने की विशेषज्ञता सीखाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...