बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उप्र स्व वीर बहादुर सिंह जी के सुपुत्र माननीय श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, राज्यमंत्री उप्र द्वारा किया गया। माननीय मंत्री जी के आगमन पर उन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर व प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव तथा संरक्षक श्री आई डी यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सर्वश्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर माननीय मंत्री जी ने उनका उत्साह बर्धन करते हुए कहा तमसो मां ज्योतिर्गमय ज्ञान ही अज्ञानता के अन्धकार को दूर करता है। विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव जी ने अपनी माता जी के नाम पर विद्यालय खोलकर जो यह पुनीत कार्य किया है। उसके लिए बधाई के पात्र है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने स्थान पाने वाले बच्चो की माताओं का मार्त्यापण कर उनका स्वागत किया और कहा कि बच्चे के विकास में माता-पिता दोनों का ही योगदान होता है। परन्तु मातृशक्ति की भूमिका अति महत्वपूर्...