लखनऊ। समाज के वास्तविक नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “Saurabh With Real Heroes” पॉडकास्ट एवं स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। यह पहल समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे व्यक्तित्वों की वास्तविक कहानियों को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन “Post Mortem – Real Story on Inspector Avinash (Guruji)” के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मंच प्रदान किया जाएगा, जहां उनके अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियों को पॉडकास्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही एलएलएम एमएमओ झूल जी तथा अविनाश मिश्रा (गुरु जी) मानवी द्विवेदी, अवधेश शर्मा सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों ने मंच साझा किया
इस मौके पर सौरभ विद रियल हीरोज पॉडकास्ट के संचालक एवं सृष्टा ट्रस्ट के चेयरमैन ने कहा कि पॉडकास्ट के माध्यम से समाज के उन वास्तविक नायकों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि यह मंच युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में
मंच संचालन पवन सिंह द्वारा किया।
इस अवसर पर उमगोट एमडी गोपाल शर्मा समेत विभिन्न गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार तथा शहर के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे।




Comments
Post a Comment