बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ, वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर एस एस हार्ट केयर सेंटर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि विश्व हृदय दिवस हम क्यों मनाते हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) और विश्व हृदय संघ (World Heart Federation) हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2022) मनाते हैं. इस साल इस मौके पर थीम “यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट” यानि “सभी हृदयों के लिए हृदय का उपयोग करें.” रखी गई है जिसमें हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया है. डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि सेहत के प्रति जागरूकता एक बड़ा मुद्दा है. दुनिया का हर इंसान सेहतमंद रह सके इसके लिए एक अलग से वैश्विक संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) काम करता है. संगठन कई तरह के मुद्दों पर काम कर रहा है और दुनिया में हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों (Cardiovascular Disease) या सीवीडी के प्रति विशेष ध्यान देने के साथ अतिरिक्त सजगता की जरूरत है. इसी के लिए विश्व हृदय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन मिल कर दुनिया भर म...