बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
राजधानी लखनऊ के सिंचाई विभाग में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का 47 वार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन चौधरी चरण सिंह सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों कर्मचारियों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया । इस मौके पर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव महामंत्री मयंक कुमार सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम विद्याशरण वाजपेई अमित कुमार ,संजय सिंह मीडिया प्रभारी, यूपी सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जेपी पांडे प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में नेशनल फेडरेशन सर्विस एसोसिएशन सुरेश सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता किए और अपने विचार रखे।

Comments
Post a Comment