बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित
उ.प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में ही पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक तैयार करना आवश्यक है। 1. उत्तर प्रदेश में फार्मा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु स...