Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

इंडियन ट्रेजर एग्ज़िबिशन का आज अंतिम दिन

 



आज आखिरी मौका! 'इंडियन ट्रेजर' का 67वां ग्रैंड एडिशन – होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ, रात 9 बजे तक | 

लखनऊ की सबसे पसंदीदा फेस्टिव एग्ज़िबिशन "इंडियन ट्रेजर" का 67वां ग्रैंड एडिशन आज, 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर चुका है। फेस्टिवल्स की आखिरी खरीदारी के लिए लखनऊवासियों के पास आज रात 9 बजे तक का ही समय है। होटल क्लार्क्स अवध के एसी हॉल में चल रही इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कल पहले दिन ही बहोत खरीदार पहुंचे और कई स्टॉल्स पर लखनऊ के फैशन प्रेमियों ने जम कर खरीदारी करी!। 

आज नहीं तो अगली एग्ज़िबिशन तक इंतज़ार – इस बार 40+ नामचीन डिज़ाइनर ब्रांड्स सावन स्पेशल कलेक्शन लेकर आए हैं। आयोजक मिर्ज़ा तनवीर ने बताया कि आज कई ब्रांड्स स्पेशल डिस्काउंट और कॉम्बो ऑफर दे रहे हैं। लहरिया-बंधनी, चिकनकारी और सिल्वर राखियों का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। कल की जबरदस्त ओपनिंग के बाद, आज आखिरी मौका है





डिज़ाइनर फेस्टिव वियर - मुंबई, जयपुर, बनारस, कोलकाता, लखनऊ और कई अन्य शहरों के टॉप डिज़ाइनर्स के तीज स्पेशल सूट्स, रेडी-टू-वियर साड़ियां, अनारकली, शरारा सेट्स, इंडो-वेस्टर्न कॉर्ड्स और मेंस कुर्ता कलेक्शन पर लास्ट-डे प्राइस। 

ज्वेलरी और राखी - टेम्पल, पोल्की, कुंदन के लिमिटेड पीस, एंटी टार्निश, ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी, सिल्वर राखी, लुम्बा सेट्स, हैंडमेड पोटली-क्लच और फेस्टिव फुटवियर – आज के बाद सीधा अगले शो में मिलेंगे। 

होम-गिफ्टिंग - हैंडक्राफ्टेड तोरण, ब्रास उरली, सुगंधित कैंडल्स और रेडी-टू-पिक राखी-तीज हैम्पर्स का आखिरी स्टॉक। कॉरपोरेट और बल्क गिफ्टिंग के लिए आज बुकिंग क्लोज हो जाएगी। 

टेस्टी कॉर्नर - ऑर्गेनिक ड्राई फ्रूट्स, आर्टिसनल मिठाई, फ्लेवर्ड टी, होममेड चॉकलेट्स और हर्बल स्किनकेयर के फेस्टिव कॉम्बो आज ही ले जाएं। 

टाइमिंग और एंट्री - प्रदर्शनी आज रात 9 बजे तक होटल क्लार्क्स अवध में खुली है। एंट्री बिल्कुल फ्री है। वैलेट पार्किंग उपलब्ध है। 




₹100 की राखी से ₹50,000 के लहंगे तक – हर बजट की शॉपिंग आज कंप्लीट कर लीजिए। सावन की उमस से बचने के लिए पूरा हॉल वातानुकूलित है। वेटिंग लाउंज की सुविधा भी है। 67वें एडिशन में भी आखिरी दिन 3 घंटे पहले ही एंट्री बंद करनी पड़ी थी, इसलिए जल्दी आएं। आज का दिन गया तो अगले शो का इंतज़ार। तीज-राखी की शॉपिंग अभी कंप्लीट करें!

यहां पूरे भारत से 40 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जैसे – रेगलिया, औरा बाय रूबी, कैफियत क्रिएशन, वॉव बाय साक्षी, देसी हब बाय निकिता, दीवा क्रिएशन, त्रिकाला, जीवाक्षी ज्वेल्स, विमेन स्टोरी, रुपाली क्रिएशन, हाउस ऑफ त्रिया, कैफी क्रिएशन, इंडियन फैशन, नित्ज़ क्लोसेट, अमोर एन मोर, एक्लिप्स ज्वेल्स, श्री गणेश क्रिएशन, ऐतर्य, ट्रेंडोरा बाय तमीर, वॉयलम्यूर, सवारिया कलेक्शन, बिछौना, वाग्मी क्यूरेशंस, एम एस फूड एंड हैंडीक्राफ्ट, बीड्स इन स्टाइल, नंदिनी क्लोसेट, नामज़ क्रिएशन, डी अपैरल, लिल थ्रेड्स, कडल विथ औरा, हाउस ऑफ शान्वी, कशिश क्रिएशन, क्लिप अ लिसियस, फ्रागलून परफ्यूम्स, राशि कलेक्शन, मामा कलेक्शन, विंटेज वीवर्स, ज़री एंड जरदोजी, सेल योर चश्मे आदि । सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...