बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह व उमेश सिन्हा सहित सात आईएएस अधिकारी लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शासन स्तर पर रिक्त हो रहे पदों को भरने की कार्यवाही शुरू हो गई है। जल्द ही अफसरों के तबादले हो सकते हैं। 1985 बैच केआईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह व 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उमेश सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इसी तरह 2001 बैच के आईएएस अधिकारी शरद कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल व अजय दीप सिंह अलीगढ़ मंडल के आयुक्त हैं। इनके अलावा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, 2005 बैच के सुरेंद्र विक्रम व सुरेश कुमार प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। ये सभी वर्ष के आखिरी दिन रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, केंद्र सरकार ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा को केंद्र पुनर्नियुक्ति दे दी है। वह 31 दिसंबर 2020 तक अपने पद व सेवा में बने रहेंगे। अंबेडकर नगर के एडीएम महेंद्र राय भी रिटायर हो रहे हैं। गोंडा के एडीएम रत्नाकर मिश्र पिछले महीने रिटायर हो चुकेहैं। वहां बिना एडीएम के ही प्रशासन चल रहा है।