लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
दरगाह हजरत अब्बास अ. स के मेनगेट के सामने पाराचिनार पाकिस्तान में हो रहे शियों के कत्लेआम के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में शिया समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया इस विरोध प्रदर्शन में अन्जुमन हाय मातमी के जिम्मेदार लोग शमिल रहे। हुसैनी टाइगर के सनरक्षक शमील शम्सी भी मौजूद रहें। ये विरोध प्रदर्शन आल इंडिया सेन्टल बोर्ड आफ अजादरी के जनरल सेक्रेटरी मिसम रिजवी की जानिब से किया गया ।