Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

जियो और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाकर क्‍या कर दी गलती? अचानक बदली हवा को समझ‍िए





 नई दिल्‍ली: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने हाल में अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा हुआ है। कई लोग सस्ते प्लान के लिए बीएसएनएल का रुख कर रहे हैं। बीएसएनएल को उम्मीद है कि इससे उसे घाटे से उबरने में मदद मिलेगी। जब से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने दाम बढ़ाए हैं, तब से बीएसएनएल को काफी नए ग्राहक मिले हैं।

बीएसएनएल ने बताया है कि 3-4 जुलाई से करीब 2.5 लाख लोग दूसरी कंपनियों से अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा चुके हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल ने 25 लाख नए कनेक्शन भी जोड़े हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नए ग्राहक इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि उनके प्लान अभी भी किफायती हैं। कई लोग, खासकर कम आमदनी वाले, अब भी बीएसएनएल के प्लान को बेहतर मानते हैं।

11% से 25% तक बढ़ाए हैं दाम

प्राइवेट कंपनियों ने अपने दाम 11% से 25% तक बढ़ा दिए हैं। उदाहरण के लिए एयरटेल और वोडाफोन के 28 दिनों वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 199 रुपये हो गई है, जबकि जियो का ऐसा प्लान 189 रुपये में मिलता है। दूसरी तरफ BSNL का ऐसा ही प्लान सिर्फ 108 रुपये में उपलब्ध है। यहां तक कि 107 रुपये से 199 रुपये तक के बीच बीएसएनएल के 4-5 प्लान आते हैं, जो दूसरी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते हैं। हालांकि, जियो ने अपने जियोफोन प्लान के दाम नहीं बढ़ाए हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि BSNL के प्लान भले ही सस्ते हों, लेकिन ग्राहकों को बनाए रखने के लिए नेटवर्क और सेवाओं की गुणवत्ता भी मायने रखती है। चूंकि BSNL ने अभी तक 4G सेवाएं पूरी तरह से शुरू नहीं की हैं, इसलिए नए ग्राहक जोड़ना और पुराने को बनाए रखना उनके लिए एक चुनौती हो सकती है।

एक विश्लेषक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'कुछ लोग दाम बढ़ने के कारण बीएसएनएल से बेशक जुड़ रहे होंगे, लेकिन वे केवल कम कीमत वाले प्लान ही लेंगे।' विशेषज्ञों का कहना है कि बीएसएनएल तभी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे पाएगी जब उसके पास पूरे देश में अच्छी क्वालिटी की 4G सेवाएं होंगी।

बीएसएनएल में ग्राहकों का जाना टेम्‍परेरी

एक अन्य विश्लेषक ने कहा कि बीएसएनएल में ग्राहकों का जाना टेम्‍परेरी हो सकता है। किसी भी कीमत बढ़ोतरी के बाद ऐसा होना स्वाभाविक है। इसका प्राइवेट कंपनियों की कमाई पर बहुत कम असर पड़ेगा।

रेटिंग एजेंसी ICRA के सेक्टर हेड अंकित जैन के मुताबिक, 'दाम बढ़ने से प्राइवेट कंपनियों के ग्राहकों के बिल जरूर बढ़ेंगे, जिससे कुछ कम आय वाले ग्राहक सरकारी कंपनी बीएसएनएल का रुख कर सकते हैं। हालांकि, इसकी संख्या बहुत ज्यादा होने की उम्मीद नहीं है। इससे इन तीनों कंपनियों के राजस्व या मुनाफे पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।'

दाम बढ़ने के बाद बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत की थी कि इससे आम आदमी को परेशानी होगी। यूनियन ने अपने पत्र में लिखा कि पहले बीएसएनएल एक तरह से बाजार में कीमतों को नियंत्रित करता था, लेकिन 4G और 5g की कमी के कारण अब वह प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...