बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
श्री जयनारायण मिश्र महाविद्यालय में, अंतर महाविद्यालय युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता "दिव्यांकुर 2022" का समापन
श्री जय नारायण महाविद्यालय में दो दिवसीय, अंतर महाविद्यालय, सांस्कृतिक प्रतियोगिता,दिव्यांकुर का रंगारंग समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, डॉ हरिओम ने छात्र छात्राओं से कहा कि, हमारी सभ्यता और संस्कृति के मूल, प्रकृति, प्रेम और एक दूसरे के प्रति आदर करने मे छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हम, लोगों से प्रेम नहीं करते तो हमारा जीना व्यर्थ है। प्रकृति से हम बहुत कुछ सीखते हैं। संगीत, कला और संवेदनशीलता जो भी प्राकृतिक है वह रुचिकर है। प्रकृति में कुछ भी अप्रीतिकर नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि, जीवन में कामयाबी ही सब कुछ नहीं है। जीवन के लिए प्रेम, संगीत, आनंद के साथ लोगों के लिए समय निकाल कर रखते हुए जीवन में संतुलन आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि, अगर कामयाबी खुशियां न दे तो, फिर जीवन का क्या मतलब। उन्होंने अपने गीत मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं .... सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। समापन समारोह की अध्यक्षता, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, श्री वी.एन. मिश्र ने की।...