Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

जोगानी रेइन्फोर्समेंट ने इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बांधकाम उद्योग में दरार कम करने के लिए ARACC प्लास्टर मेश लॉन्च किया




लखनऊ,  भारत सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के भगीरथ कार्य को प्राथमिकता दे रही है । प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत गति शक्ति योजना भारत के रोड, ब्रिज एवं यातायात का वैश्विक मानकों तक पहुंचा देगी । जोगानी रेइन्फोर्समेंट इस प्रकल्प का मजबूती से समर्थन करता है । विविध क्रेक  कंट्रोल एवं रेइन्फोर्समेंट उत्पादनों के माध्यम से जोगानी रेइन्फोर्समेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बांधकाम उद्योग को दरारे कम करने एवं टीकाउपन बढ़ाने के कार्य में मददगार हो रहा है। निर्माण कार्य में प्राकृतिक संपदा एवं खनिज पदार्थों का भारी मात्रा में उपयोग करने से उनकी कमी होना शुरू हो गई है। पर्यावरण को होने वाला नुकसान गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है । अविरत निर्माण कार्य और प्राकृतिक संपदा का संवर्धन दोनों का संतुलन ही एकमात्र उपाय है।

 बांधकाम को डयुरेबल यानी टिकाऊ बनाने में जोगानी रेइन्फोर्समेंट विभिन्न तकनीकी उत्पाद के माध्यम से क्रेक कन्ट्रोल एवं टीकाऊपन बढ़ाने में मदद कर रहा है। जोगानी प्लास्टर मेश ऐसा ही एक अति आवश्यक उत्पाद है जो दरारे कम करने, मजबूती एवं टीकाऊपन बढ़ाने में मदद करता है। बांधकाम - RCC के जाईंट, कन्सील्ड एरिया एवं सभी प्रकार के वॉटरप्रूफिंग कार्य को दरारो से निजात दिलाती है । जोगानी प्लास्टर मेश- जिसे  ग्लास फाईबर मेश भी कहा जाता है- ARACC प्रौद्योगिकी से निर्मित जोगानी प्लास्टर मेश आधुनिक गुणवत्ता के ग्लास फाईबर यार्न एवं लीनो विविंग तकनीकी से बनाई जाती है। अल्कली रेसिस्टेंट एवं उच्च दबाव सामर्थ्य से युक्त जोगानी प्लास्टर मेश बेहतर इंजीनियरिंग उत्पाद है। सभी प्रकार के बांधकाम, जॉईंट कन्सील्ड विस्तार एवं वॉटरप्रूफिंग में दरारो की रोकथाम करते हुए मजबूती एवं टीकाऊपन बढ़ाने में मदद करती है। मेंटेनेंस एवं रखरखाव के खर्च में काफी बचत होती है। जोगानी प्लास्टर मेश तीन वेराइटीज मे भारत में उपलब्ध कराई गई है। जोगानी प्लास्टर मेश 145mm जो RCC मेशनरी जॉइंट पर लगाई जाती है । प्लास्टर मेश 100mm सभी प्रकार के कन्सील्ड विस्तार को क्रेक से बचाने के लिए इंजीनियर द्वारा सुझाया जाता है  । जोगानी हेवी डयूटी प्लास्टर मेश औद्योगिक बांधकाम, हाईराईज बिल्डींग एवं मिलिटरी उपयोग के लिए प्रसिद्ध है । जोगानी वॉटरप्रूफिंग मेश लाइट वेट फ्लेक्सिबल एवं उच्च तनाव सामर्थ्य के कारण सभी प्रकार के वॉटरप्रूफिंग के लिए वॉटरप्रूफिंग कॉन्ट्राक्ट की पहली पसंद है। जोगानी प्लास्टर मेश के सभी उत्पाद उच्च  गुणवत्ता के ग्लास फाईबर से लीनो विविंग तकनीकी का प्रयोग कर बनाये जाते हैं | ARACC कोटींग के कारण जोगानी ग्लास फाईबर मेश उच्च तनाव सामर्थ्य वाला सुपर फैब्रिक है जो हर तरह के बांधकाम में आने वाली दरारो से बचाता है। महंगे इंटीरियर डेकोरेशन को पानी के लीकेज - सीपेज से बचाता है। सालो साल होने वाले रिपेयरिंग एवं मेंटेनेंस के खर्च में बडी बचत होती है। इसका उपयोग करना बेहद आसान है सीमेंट एवं पानी की पेस्ट से इसे जॉइंट पर लगाया जा सकता है। नेल / कील की जरुरत नहीं पड़ती। जोगानी प्लास्टर मेश बेहद उपयोगी यूजर फ्रेंडली उत्पाद है। क्रेक कंट्रोल के अलावा जोगानी प्लास्टर मेश का उपयोग आर्कीटेक विभिन्न आकार के निर्माण एवं रेइन्फोर्समेंट के लिए करते है । भारतीय बजारो को ध्यान में रखते हुए जोगानी ग्रुप इनोवेशन से इकोनॉमिकल ग्रोथ-मिशन पर कार्य कर रहा है। निरंतर संशोधन एवं नये उत्पादों की मदद से क्रेक कंट्रोल, मेंटेनेंस खर्च में बचत एवं बांधकाम को दीर्घायु बनाना  यह जोगानी रेइन्फोर्समेंट का मुख्य कार्य है। इस वजह से जोगानी रेइन्फोर्समेंट को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए है जिसमे टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा दिया गया पुरस्कार इनोवेशन आईकॉन 2021 प्रमुख है। जोगानी रेइन्फोर्समेंट अमेरिकन कोंक्रीट इंस्टीट्यूट, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर, इंडियन सोसायटी फॉर स्ट्रक्चरल इंजीनियर आदि संस्थाओ से जुड़कर रेइन्फोर्समेंट एवं क्रेक कंट्रोल के कार्य को और गति दे रहा है। जोगानी रेइन्फोर्समेंट से संपर्क के लिए कृपया www.joganireinforcement.com पर जायें अथवा व्हाट्सएप करें 9107690690

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...