लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
वर्ल्ड म्यूजियम ड़े के अवसर पर नागपुर म्यूजियम ने बच्चो की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगीता कराई । चित्रकला मे बच्चो को भारत के एतिहासिक इमारतो को बनाना था ।यह चित्रकला कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के बच्चो के मध्य आयोजित थी । जिसमे लखनऊ के चिरंजीव भारती स्कूल के बच्चो आनेंद्र दिक्षित ,अवनी दिक्षित ,अंश सिंह, रध्या सिंह , निहाल गुप्ता ,जसराज सिंह ,जिया आर्या,शुभम मौर्या,मोहम्मद कैफ अली, अनुषका सिंह ,सूरज शुक्ला ,गरीमा सिंह वैष्णवी श्रीवास्तव, स्मृति सिंह ,सौम्या सिंह ने ,बढचढ़ कर प्रतिभागीता की और अपनी कलाकृती को ऑनलाइन जमा किया ।