लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ के आठवें दिन झूलेलाल वाटिका गोमती नदी के किनारे महायज्ञ कार्यक्रम में लखनऊ एवं लखनऊ से बाहर के सनातन प्रेमियों का आगमन परिवार सहित रहा कार्यक्रम के पहले उद्घोष के साथ लगातार चलता रहा । यज्ञ समिति मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया आदि गंगा गोमती के तट पर समग्र भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के संकल्प लेकर सूर्य की पहली किरण के साथ सनातन प्रेमियों का हुजूम अपनी धर्म परंपराओं को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से यज्ञ स्थल पर आने-जाने का सिलसिला चल रहा है एवं सभी सनातन प्रेमी बड़े उत्साह के साथ यज्ञ पूजन विधि में भाग ले रहे हैं । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी यज्ञ की विधिक पारंपरिक वेशभूषा मेंअत्यंत सादगी के साथ महायज्ञ के मुख्य गेट पर ही अपने वाहन से उतर कर बगैर अपने सुरक्षा कमांडो के साथ सर्वप्रथम महाराज जी से मिलने गए फिर उनसे मिलकर महाराज जी के साथ पैदल चलकर यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञ आहुतियों को पूर्ण किया और समस्त संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि लखनऊ में वाक्य...