बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
राजधानी लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग की घोषणा हुई जिसमें शामिल होने वाले 6 टीमों में से एक लखनऊ पैंथर फ्रेंचाइजी ओनर शेखर मिश्रा एवं अर्पित रस्तोगी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि इस लीग के माध्यम से हम नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करें और हमारी टीम इस प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन कर विजेताओं बने। हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट के माध्यम से उन खिलाड़ियों को मौका मिले जो किसी बड़े प्लेटफार्म पर खेलने से वंचित रह जाते है। लीग में कई अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को खेलने का जो अनुभव प्राप्त होगा वह उनके आने वाले भविष्य के लिए काफी प्रेरक साबित होगा। हम चाहते हैं कि हम एक बेहतरीन टीम बनाएं जो लखनऊ प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन करें।