लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
राजधानी लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग की घोषणा हुई जिसमें शामिल होने वाले 6 टीमों में से एक लखनऊ पैंथर फ्रेंचाइजी ओनर शेखर मिश्रा एवं अर्पित रस्तोगी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि इस लीग के माध्यम से हम नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करें और हमारी टीम इस प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन कर विजेताओं बने। हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट के माध्यम से उन खिलाड़ियों को मौका मिले जो किसी बड़े प्लेटफार्म पर खेलने से वंचित रह जाते है।
लीग में कई अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को खेलने का जो अनुभव प्राप्त होगा वह उनके आने वाले भविष्य के लिए काफी प्रेरक साबित होगा। हम चाहते हैं कि हम एक बेहतरीन टीम बनाएं जो लखनऊ प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन करें।


Comments
Post a Comment