लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
डीपीएसजीएनई में 24 व 25 मार्च 2025 को आयोजित स्कॉलर बैज समारोह एक यादगार अवसर था, जिसमें कक्षा III से XI तक के छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण का उत्सव मनाया गया। यह समारोह स्कॉलर बैज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। संदीप कौर, आईएएस, निदेशक, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री योगेश कुमार आई ए एस विशेष सचिव, गृह विभाग की गरिमामयी उपस्थित ने समारोह की शोभा में चार चाँद लगाए।समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुआ, तत्पश्चात विद्यालय ने ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु प्रार्थना की। पारंपरिक दीप प्रज्वलन ने इस अवसर को और भी पवित्र बना दिया, जो ज्ञान और बुद्धि के प्रकाश का प्रतीक था। इसके पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती रूपम सलूजा ने छात्रों की शानदार उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का मुख्य आकर्षण उन छात्रों का सम्मान था...