Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
Recent posts

हिन्दी दिवस एवं गणपति जन्मोत्सव पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का भव्य लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने भव्य रूप से मनाया “सनातनी संकल्प दिवस”

  राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में “सनातनी संकल्प दिवस” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों, राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रांत, मंडल, जिला, प्रखंड, न्याय पंचायत एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में जगद्गुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी महाराज, श्री राजकुमार दास जी, श्री इंद्रेश कौशिक जी महाराज एवं राष्ट्र पुत्री सुश्री समीक्षा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज में जागरूकता, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित के प्रति जनमानस को प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी ...

एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाओं को दें अनोखा और रचनात्मक अंदाज़

  *लखनऊ, 12 सितंबर, 2026:* गणेश चतुर्थी भारत में मनाये जाने वाली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोग पंडाल दर्शन, घरों की सजावट, आरती के यादगार क्षण, परिवार के साथ बिताए खास पल और त्योहार की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा कर रहे हैं। आज त्योहारों का उत्सव मनाना केवल प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इन खास पलों को डिजिटल रूप से कैप्चर करते हैं, रचनात्मक कंटेंट तैयार करते हैं और उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं। ग्राहकों को सर्वोपरि रखने की अपनी सोच के तहत, एयरटेल केवल बेहतरीन नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे डिजिटल लाभ भी मुहैया करा रही है, जो ग्राहकों को अपनों से जुड़े रहने, अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने और उन पलों को साझा करने में मदद करते हैं जो उनके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। इस त्यौहार के माहौल में एयरटेल ग्राहक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम की मदद से सोशल मीडिया पर अपने जश्न को रचनात्मक अंदाज में साझा कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है, वे जनवरी 2027 तक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमि...

PCOD को नजरअंदाज न करें: समय पर जांच और संतुलित जीवनशैली से बेहतर हो सकती है महिलाओं की सेहत

महिलाओं और किशोरियों में तेजी से बढ़ रही PCOD (Polycystic Ovary Disease) की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 13 सितंबर 2026 को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में ‘Run For Her 3.0’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन PCOD Destigmatised Foundation द्वारा किया गया। संस्था की सेक्रेटरी डॉ. सीमा पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महिलाओं को PCOD, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और इसके प्रति जागरूक रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न मुख्य अतिथियों ने भागीदारी की, जिसमें विवेकानंद इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल के सेक्रेटरी स्वामी मुक्तिनाथ नंदा जी, भाजपा के वरिष्ठ सांसद श्री जयप्रकाश जी, युवा क्रांति मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया शर्मा जी, MLC श्री पवन सिंह जी, पूर्व MLC श्री गुट्टू तिवारी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया एवं हरी झंडी दिखाकर ‘Run For Her 3.0’ रेस की शुरुआत की। डॉ. सीमा पाण्डेय, जो PCOD Destigmatised Founda...

गणेशोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विघ्नविनाशक गणेश जी की कृपा के बिना सफलता संभव नहीं.. संदीप बंसल

लखनऊ.. एकता वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी भवन में गणेशोत्सव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की संयोजक एकता अग्रवाल ने बताया इस समारोह का शुभारंभ दर्शकों की महापौर सुषमा खड़कवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रज लाल,भाजपा महामंत्री राजीव मिश्रा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि गणेश उत्सव अब सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं देश के समस्त राज्यों में आयोजित किया जाता है और बिना उनकी कृपा के किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है उन्होंने कहा, सनातन को मानने वाले सभी हिन्दू गणेश जी का पूजन विधान से करते हैं और यहां पर भी सैकड़ों मातृ शक्ति एकत्रित होकर गणेश पूजन कर रही है जो वंदनीय है उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए सैकड़ों महिलाओं को एक एकजुट करके इतने भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।   इस अवसर पर बहुत से कलाकारों ने नृत्य भजन गीत क...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

50 से अधिक पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग  संयुक्त परिषद के मांग पत्र पर हुई चर्चा  सरकार को अक्टूबर तक का दिया गया समय  नवंबर से शुरू होगा आंदोलन  20 नवंबर को जनपद स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन  16 दिसंबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा  20 जनवरी को होगा विधानसभा पर प्रदर्शन  लखनऊ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नव गठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता मे संयुक्त परिषद के कार्यालय इंदिरा नगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संयुक्त परिषद के मांग पत्र की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद गोरखपुर, सोनभद्र,जौनपुर, रायबरेली, आगरा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर ,इटावा, अलीगढ़ ,कानपुर जनपदों के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के 50 से भी अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया की सरकार राज्य कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीन है। लगातार अनुर...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...