किसान, आमजन, युवा, शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी कायस्थ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 01 नवम्बर को गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी उ.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति बनाना है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हो रहे हैं। सम्मेलन में आये हुए सभी अध्यक्षों को निर्देशित किया जायेगा कि अपने-अपने जिलों से जल्द से जल्द मजबूत प्रत्याशियों का चयन कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचित करें।
सम्मेलन में कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा, उत्पीड़न एवं राजनीति में खत्म होती हुई भागीदारी पर व्यापक चर्चा होगी। सम्मेलन को अपार जन समर्थन मिल रहा है इससे प्रतीत हो रहा है कि सम्मेलन ऐतिहासिक सफल होगा। सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। आप से अपील है कि प्रातः 11 बजे गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, ताकत को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्र को सफल बनावे।

Comments
Post a Comment