Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन, सेवा नियमावली और पदोन्नति की मांग को लेकर आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

Lucknow में UK International London Beauty School की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा ग्लोबल करियर का मंच

  लखनऊ, सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब aspiring beauty professionals को international-standard beauty education और professional training का अवसर अपने ही शहर में मिलेगा। UK International London Beauty School (UKIBS) ने लखनऊ में अपनी नई branch की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सही training, practical exposure और career-focused learning उपलब्ध कराना है। UK International के प्रतिनिधियों के अनुसार, लखनऊ को नए destination के रूप में चुनने के पीछे यहां मौजूद creative, talented और ambitious युवाओं की क्षमता प्रमुख कारण रही। संस्थान का उद्देश्य इस talent को professional skills और industry opportunities से जोड़ना है, ताकि students beauty industry में एक मजबूत career बना सकें। प्रोफेसर अब्दुल खान, चेयरमैन, UK International London Beauty School ने कहा, “लखनऊ में talent की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि इस talent को international-standard training और सही career direction मिले, ताकि युवा beauty industry में अपनी पहचान बना सकें।” डॉ. ...

मेडिकल शिक्षा में ऐतिहासिक पहल: VKSU आरा और मेडिकल ओरिएंटेड बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी के बीच ऐतिहासिक MoU

  बाराबंकी / आरा,  चिकित्सा, उच्च शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संगम का आज ऐतिहासिक दिन रहा। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (बिहार) और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी (उ.प्र.) के बीच आज दोपहर 3:00 बजे MoU पर हस्ताक्षर हुआ। MoU पर बोधिसत्व विवि के कुलसचिव और VKSU के सहायक कुलसचिव श्री नवनीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह समारोह प्रो. अमरिका सिंह, पूर्व कुलपति, श्री राम उजागर शुक्ला एवं प्रो. डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी की  उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दोनों विश्वविद्यालयों का विस्तृत परिचय: 1. वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (बिहार):  • स्थापना: 22 अक्टूबर 1992 को बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी, 1857 के नायक बाबू वीर कुँवर सिंह के नाम पर की गई।  • क्षेत्राधिकार: बिहार के 4 ऐतिहासिक जिले - भोजपुर (आरा), बक्सर, कैमूर और रोहतास (सासाराम)। 100 से अधिक अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय इसके अंतर्गत आते हैं।  • संकाय: मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, शिक्षा, प्रबंधन, और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में UG, PG, Ph.D. तक...

शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने किया प्रतिमा का स्वच्छता एवं माल्यार्पण कार्यक्रम

  लखनऊ। अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा नेबरहुड पार्क में स्थित सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा की धुलाई एवं साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। शहीद भगत सिंह जी के राष्ट्र के प्रति त्याग, साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी•पी• ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह , उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कलसी , पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह , मनमोहन सिंह मुनमुन, तेजपाल सिंह बग्गा एवं भूपेंद्र सिंह सोनू सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

समीर मेधज एस्ट्रो एप से पूरे विश्व को मिलेगा लाभ : राजेश्वर सिंह

  समीर मेधज एस्ट्रो एप का हुआ भव्य विमोचन  लखनऊ। समीर मेधज एस्ट्रो एप से पूरे विश्व को लाभ मिलेगा। एस्ट्रोलॉजी हिंदुस्तान की देन है। डेढ़ हजार साल पहले वराह मिहिर ने इसको बताया था। डॉ समीर त्रिपाठी इसमें पारंगत है। लखनऊ आशियाना के मेधज टावर में समीर मेधज एस्ट्रो एप के लांचिंग समारोह में सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि छठी शताब्दी के विद्वान वराह मिहिर ने खगोल विज्ञान, ज्योतिष और मौसम संबंधी विषयों पर व्यापक अध्ययन किया। ज्योतिष के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। अब डॉ समीर त्रिपाठी इसको विश्वव्यापी बना रहे हैं। ज्योतिष व पंचांग के हिसाब से चलना भारत की संस्कृति रही है। पंचांग पहले ही बता देते हैं कि कुंभ कब व कहां लगेगा तथा ग्रहण कब पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोलॉजी चेतावनी देने का काम करती है, उसी के अनुरूप हमें निर्णय लेना चाहिए। मेधज संस्था के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी के जन्मदिन पर आयोजित इस समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने ग्रहों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम...

शहीद भगत सिंह जयंती पर 30 सितंबर को लखनऊ में होगा विशेष कार्यक्रम - जसवीर सिंह विर्क

  लखनऊ। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क द्वारा आज यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम इस बार राजधानी लखनऊ में 30 सितंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क ने बताया कि इस संगठन को अपने लोगों की हर तरीके से मदद करने के उद्देश्य से बनाया गया है। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश भर सिख समाज से जुड़ी कई बड़ी हस्तिया शामिल होगी। कार्यक्रम में सिक्ख समाज से जुड़ी  विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को सरकार तक पहुंचाना ही इस संगठन का मुख्य लक्ष्य है। प्रेस वार्ता में सरदार जसबीर सिंह विर्क प्रेसिडेंट भारतीय सिख संगठन सरदार मानसिंह कोषाध्यक्ष सरदार पाल सिंह लखीमपुर प्रेसिडेंट सरदार गुरपाल सिंह सीतापुर प्रेसिडेंट सरदार करनैल सिंह, ल...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और SIR में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज लखनऊ में विरोध मार्च निकाला। पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वोट चोरी बंद करो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतंत्र को बचाने तक जारी रहेगा ।

2027 विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी किसान मजदूर संघर्ष पार्टी

लखनऊ। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और पार्टी चुनाव में एक नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) सुनील भारतीय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से अलग किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा आम नागरिकों के मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आठ प्रमुख संकल्प सामने रखे हैं। इनमें 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किसान-मजदूर परिवारों के लिए मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा, किसानों की उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य, महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, रोजगार के अवसर बढ़ाना, निम्न आय वर्ग के परिवारों के कर्ज से संबंधित राहत, महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी ...

उत्तर प्रदेश एबीडी की ग्रोथ यात्रा के केंद्र में है, जहां कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रही है, और 'द इंडियन एडिट' का लॉन्च इस अहम बाज़ार में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करता है

  लखनऊ, 24 सितंबर 2026: भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में शामिल अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आज अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की 'द इंडियन एडिट' लॉन्च करने का ऐलान किया।   यह ब्रांड एक खास सोच पर आधारित है। आज भारतीयों की सफलता तेज़ी से इस बात से परिभाषित हो रही है कि वे अपनी परंपराओं और बदलती संस्कृति को कितने भरोसे और आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान में ढाल पाते हैं। आधुनिक और वैश्विक सोच रखने वाले भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई 'द इंडियन एडिट', भारतीय होने के गर्व को एक प्रीमियम व्हिस्की अनुभव में ढालकर पेश करती है। द इंडियन एडिट भारतीय माल्ट और ग्रेन स्पिरिट्स को चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स के साथ ब्लेंड करके तैयार की गई है। इसमें वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के नोट्स मिलते हैं, और माल्ट्स इसमें गर्माहट, रिचनेस और लंबे समय तक बने रहने वाला फिनिश देते हैं। व्हिस्की की पैकेजिंग में भी भारतीय पहचान को खास तौर पर जगह दी गई है। बोतल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को उभरे हुए अक्षरों में दिखाया गया है, जिसका डिजाइन भारतीय करेंसी नोट्स से प्रेरित है। लेबल ...

एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी

लखनऊ,  भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी।  एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैया...

UP एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारियों का ऐलान, 20 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री आवास तक शांतिपूर्ण रैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर 20 सितंबर 2026 को 1090 चौराहे से माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के आवास तक शांतिपूर्ण रैली / प्रदर्शन का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा 2014 में निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर वे पिछले 03 वर्षों से लगातार प्रदेश सरकार से "नियमितीकरण" की मांग कर रहे हैं। 20 बार स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात कर सकारात्मक आश्वासन मिला है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी 02 बार आश्वासन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों से अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। प्रदेश के 200 से अधिक गांधीवादी गंगा मां सांसद द्वारा भी एड्स नियंत्रण कर्मचारियों के संबंध में पूर्ण संस्तुति के साथ स्वास्थ्य मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को पत्र भी अग्रसारित किया गया है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। संघ की 10 प्रमुख मांगे   1 . केन्द्र सरकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र और दिनांक 19 फरवरी 2026 को सभापति विधान परिषद की सहमति के अनुपालन में नियमितीकरण किया जाना। 2. नियमितीकरण न ...

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

हिन्दी दिवस एवं गणपति जन्मोत्सव पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का भव्य लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने भव्य रूप से मनाया “सनातनी संकल्प दिवस”

  राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में “सनातनी संकल्प दिवस” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों, राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रांत, मंडल, जिला, प्रखंड, न्याय पंचायत एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में जगद्गुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी महाराज, श्री राजकुमार दास जी, श्री इंद्रेश कौशिक जी महाराज एवं राष्ट्र पुत्री सुश्री समीक्षा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज में जागरूकता, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित के प्रति जनमानस को प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी ...

एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाओं को दें अनोखा और रचनात्मक अंदाज़

  *लखनऊ, 12 सितंबर, 2026:* गणेश चतुर्थी भारत में मनाये जाने वाली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोग पंडाल दर्शन, घरों की सजावट, आरती के यादगार क्षण, परिवार के साथ बिताए खास पल और त्योहार की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा कर रहे हैं। आज त्योहारों का उत्सव मनाना केवल प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इन खास पलों को डिजिटल रूप से कैप्चर करते हैं, रचनात्मक कंटेंट तैयार करते हैं और उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं। ग्राहकों को सर्वोपरि रखने की अपनी सोच के तहत, एयरटेल केवल बेहतरीन नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे डिजिटल लाभ भी मुहैया करा रही है, जो ग्राहकों को अपनों से जुड़े रहने, अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने और उन पलों को साझा करने में मदद करते हैं जो उनके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। इस त्यौहार के माहौल में एयरटेल ग्राहक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम की मदद से सोशल मीडिया पर अपने जश्न को रचनात्मक अंदाज में साझा कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है, वे जनवरी 2027 तक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमि...

PCOD को नजरअंदाज न करें: समय पर जांच और संतुलित जीवनशैली से बेहतर हो सकती है महिलाओं की सेहत

महिलाओं और किशोरियों में तेजी से बढ़ रही PCOD (Polycystic Ovary Disease) की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 13 सितंबर 2026 को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में ‘Run For Her 3.0’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन PCOD Destigmatised Foundation द्वारा किया गया। संस्था की सेक्रेटरी डॉ. सीमा पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महिलाओं को PCOD, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और इसके प्रति जागरूक रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न मुख्य अतिथियों ने भागीदारी की, जिसमें विवेकानंद इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल के सेक्रेटरी स्वामी मुक्तिनाथ नंदा जी, भाजपा के वरिष्ठ सांसद श्री जयप्रकाश जी, युवा क्रांति मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया शर्मा जी, MLC श्री पवन सिंह जी, पूर्व MLC श्री गुट्टू तिवारी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया एवं हरी झंडी दिखाकर ‘Run For Her 3.0’ रेस की शुरुआत की। डॉ. सीमा पाण्डेय, जो PCOD Destigmatised Founda...

गणेशोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विघ्नविनाशक गणेश जी की कृपा के बिना सफलता संभव नहीं.. संदीप बंसल

लखनऊ.. एकता वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी भवन में गणेशोत्सव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की संयोजक एकता अग्रवाल ने बताया इस समारोह का शुभारंभ दर्शकों की महापौर सुषमा खड़कवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रज लाल,भाजपा महामंत्री राजीव मिश्रा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि गणेश उत्सव अब सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं देश के समस्त राज्यों में आयोजित किया जाता है और बिना उनकी कृपा के किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है उन्होंने कहा, सनातन को मानने वाले सभी हिन्दू गणेश जी का पूजन विधान से करते हैं और यहां पर भी सैकड़ों मातृ शक्ति एकत्रित होकर गणेश पूजन कर रही है जो वंदनीय है उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए सैकड़ों महिलाओं को एक एकजुट करके इतने भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।   इस अवसर पर बहुत से कलाकारों ने नृत्य भजन गीत क...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

50 से अधिक पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग  संयुक्त परिषद के मांग पत्र पर हुई चर्चा  सरकार को अक्टूबर तक का दिया गया समय  नवंबर से शुरू होगा आंदोलन  20 नवंबर को जनपद स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन  16 दिसंबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा  20 जनवरी को होगा विधानसभा पर प्रदर्शन  लखनऊ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नव गठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता मे संयुक्त परिषद के कार्यालय इंदिरा नगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संयुक्त परिषद के मांग पत्र की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद गोरखपुर, सोनभद्र,जौनपुर, रायबरेली, आगरा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर ,इटावा, अलीगढ़ ,कानपुर जनपदों के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के 50 से भी अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया की सरकार राज्य कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीन है। लगातार अनुर...

नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय वि...

तिवारीगंज हमला कांड: पीड़ित एजीएम को दोबारा हमले का डर, परिवार की सुरक्षा को लेकर CP से लगाई गुहार

  *लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हजारों की संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ली

लखनऊ, 06 सितंबर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज ग्राम कुकरा एवं ग्राम दुर्गागंज, लखनऊ में ‘पासी शौर्य यात्रा’, ‘दलित चौपाल’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। पासी शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों स्थानों पर आयोजित सदस्यता अभियानों में बड़ी संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। दोनों कार्यक्रमों का संचालन श्री नरेंद्र पासवान एवं श्री राजेंद्र प्रसाद रावत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी ने पासी-पासवान सहित समस्त दलित समाज से अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। पासी समाज के गौरवशाली इतिहास और वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। प्रदेश...

13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

शिक्षा, प्रतिभा और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से 13वां इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 रविवार को होली पब्लिक स्कूल सभागार, वृंदावन कॉलोनी, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्री आनंद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हरिश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश; लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, भारतीय सेना; श्री राहुल सेन सक्सेना, समाजसेवी; डॉ. गोविंद जायसवाल, दंत चिकित्सक, लखनऊः एवं श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय स्वरूप, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अर्णव शर्मा और आ‌द्या सा...

लखनऊ के हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब लखनऊ प्रीमियर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र शुभ विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सहयोग प्रदान किया गया। क्लब ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कॉलेज के मेधावी छात्रों को इसी प्रकार सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। समारोह में विशेष तौर पर विद्यालय के शिक्षक अवनीश सर को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने बताया कि अवनीश सर द्वारा पूरे वर्ष भर कई पुण्य और प्रेरणादायक कार्य किए गए हैं, जिसके लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद रतड़ा और डायरेक्टर रिद्धिमा रतड़ा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में शुभ विश्वकर्मा की माताजी एवं विद्यालय की शिक्षिका गीता मैम ने विद्यालय प्रबंधन और लायंस क्लब प्रीमियर ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...