ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और SIR में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज लखनऊ में विरोध मार्च निकाला। पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वोट चोरी बंद करो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतंत्र को बचाने तक जारी रहेगा।


Comments
Post a Comment