Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ में हुआ कला महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कला महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हुआ लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री अद्वैत गणनायक ने बताया कि कला महाकुंभ में 27 और 28 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह शामिल होंगी। इसके साथ ही इस महाकुंभ में कला साहित्य से जुड़े कई विद्वान भी शामिल होंगे साथ ही स्वदेशी उत्पाद के स्टाल भी इस महाकुंभ में लगाए जाएंगे।

मोहनलालगंज के मरीजों को एस एस हॉस्पिटल में मिलेगी चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाएं

मोहनलालगंज के खुजौली जेल रोड पर स्थित एस एस हॉस्पिटल जिसमें क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अस्पताल के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट,ऑर्थोपेडिक , पेडियाट्रिक और जनरल सर्जन की सुविधाएं मौजूद हैं। डॉ शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों के लिए ओपीडी बिल्कुल निशुल्क की है, जिससे हर व्यक्ति अपनी जांच करवा सके और स्वस्थ रह सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को डायग्नोसिस के लिए अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन करवाने के लिए दूर जाना पड़ता था अब उन्हें यह सुविधा एस एस अस्पताल में प्राप्त होगी। 25 बेड वाले इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अनुभवी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में प्राइवेट रूम, सेमी प्राइवेट रूम,और जनरल वार्ड की सुविधा मौजूद है और भविष्य में चिकित्सा से कई आधुनिक जांचों और इलाज की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी। डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव का उद्देश्य है कि उनके अस्पताल में कोई भी मरीज पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न हो...

आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए बना आयोग, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इसको सराहा

नियमित भरतीयों पर आउटसोर्सिंग लागू न करने को चेताया सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के संबंध में आ रही समस्याओं पर अपनी कैबिनेट में निर्णय ले लिया है हम लोगों की हमेशा उच्च स्तर की बैठकों में यह मांग रहती थी की आउटसोर्सिंग की कंपनियां हमारे कर्मचारियों का शोषण करती हैं उनको 11 माह बाद फिर से भरती के नाम पर शोषण होता है और कभी भी निकाल कर बाहर कर देते हैं ।समय से भुगतान नहीं होता है जबकि सरकार से भुगतान समय से मिल जाता है उनका ईपीएफ का पैसा भी नहीं कटता है  उनका भुगतान सीधे उनके खातों में जाना चाहिए यह सब सुझाव हमारे बैठकों में हुआ करते थे।  हम समझते हैं कि इन सब का निदान काफी हद तक हुआ है सरकार के इस निर्णय का हम लोग फौरी तौर पर स्वागत करते हैं । परंतु यह भी बता दे की आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जब शुरू की गई थी तब उन पदों पर की गई थी जो नियमित प्रकृति के नहीं थे टेंपरेरी पद सृजन हुआ करते थे इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी में भी था परंतु इन आदेशों को देखने से लगता है की नियमित प्रकृति के भी पदों पर आउटसोर्सिंग जैसा दिखाई पड़ रहा है यदि ऐसा है तब कहीं ना कहीं उच्च अधिकारियों की मंशा ठी...

आवास विकास परिषद ने रामपुर में अपनी करोड़ों की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने आवास आयुक्त के कुशल निर्देशन में आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रामपुर में अपनी एक बहुमूल्य भूमि को लगभग 40 वर्षों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह भूमि आवास विकास परिषद की स्वामित्वाधीन है, जिसका खसरा संख्या-71 और पता शादीनगर हरदोपट्टी, तहसील सदर है यह 1,390 वर्ग मीटर की भूमि, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है, काफी समय से कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों के अवैध कब्जे में थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने जिलाधिकारी रामपुर से सम्पर्क करते हुए इस भूमि को खाली कराने का अनुरोध किया था।  उक्त प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए आवास विकास विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से, आज दिनांक- 03.09.2025 को इस भूमि पर की गई अवैध संरचनाओं को हटाकर इसे पूरी तरह से कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इस सफल कार्यवाही के बाद, आवास विकास परिषद ने अपनी इस भूमि पर विधिवत अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया है ।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...