Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होड़ में राफ़्ट मोटर सबसे आगे, लॉंच किया एक चार्ज में वर्ल्ड का सबसे ज़्यादा दूरी तय करने वाला स्कूटर - एक चार्ज में करेगा ४८० की मी की दूरी तय

राफ्ट मोटर्स मुंबई बेस्ड कंपनी ने आज पूरे इलेक्ट्रिक मार्केट में नया कीर्तिमान बना लिया है कंपनी ने ऐसा Electric Scooter डिज़ाइन किया है जिसको एक बार चार्ज करने में 480 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है कंपनी ने इसमें डबल बैटरी का विकल्प दिया है इसकी बैटरी में एक लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है गाड़ी के साथ में 10 Amps का चार्जर आता है I कंपनी ने इसमें रिवर्स गियर , पार्किंग मोड ,डिस्क ब्रेक ,एंटीथेफ्ट अलार्म ,की लेस स्टार्ट जैसे एडवांस फीचर्स ऐड किये है I इस मॉडल का नाम Indus NX रखा गया है इसके तीन वेरिएंट लांच किये जा रहे है पहला वेरिएंट 48V65Ah बैटरी के साथ 156 किलोमीटर की रेंज मिलती है इसकी एक्स शोरूम Price 1,18,500/ रुपये है, दूसरा वेरिएंट 48V 135Ah बैटरी 324 किलोमीटर्स की रेंज के साथ 1,91,976/ रुपये एक्स शोरूम है टॉप वर्जन Indus NX Pro जो की डुएल बैटरी के साथ होगा जिसमे आपको सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर्स की रेंज मिलेगी इसकी एक्स शोरूम प्राइस कंपनी ने 2,57,431/ है भारत में राफ्ट मोटर्स के अब तक 550 स्ट्रांग डीलर नेटवर्क है राफ्ट मोटर्स की डीलरशिप के लिए दूसरे देशो से भी आवेदन आ रह...

श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) लखनऊ में मनाया गया राधाष्टमी उत्सव

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) लखनऊ में दिनांक 14 सितंबर 2021 को श्रीराधाष्टमी का आयोजन कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए मंदिर भक्तों,मंदिर कोर कमेटी सदस्यों व अन्य वरिष्ठ भक्तों के द्वारा राधाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राधा~ रानी के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के अभिषेक एवं पूजन कर के किया गया,जिसके बाद क्रमानुसार अन्य सभी कार्यक्रम मंदिर भक्तों,मंदिर कर कमेटी के सदस्यों व अन्य वरिष्ठ भक्तों के द्वारा सम्पन्न किए गए। श्रीमद्भागवत कथा के साथ ही भगवान का भजन, कीर्तन एवं नृत्य आदि उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ,कार्यक्रम का समापन आरती एवं भोजन प्रसादम के साथ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा में इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्री अपरिमेय श्यामदास जी ने बताया श्री राधा रानी को जानने के लिए श्रीकृष्ण को जानना अत्यंत आवश्यक है,श्रीकृष्ण के स्वरूप को जाने बिना हम श्रीराधा रानी के स्वरूप को जान नहीं सकते,उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण और राधा एक ही हैं इसलिए यदि आ...

महेश और टाइगर बने पान बाहर इलायची के ब्रांड एम्बेसडर

लखनऊ। फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू और उत्तर भारत मे नौजवानों की पहली पसंद बन चुके टाइगर श्रॉफ एक साथ पान बाहर इलायची के इस विज्ञापन में धूम मचा रहे है। सोशल मीडिया पर इसी विज्ञापन के चर्चे है। हर कोई इस एड एक बार जरूर देख रहा है। इस विज्ञापन ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यह ऐड पान बहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पान बहार इलायची की इस नयी कैम्पेन ने हर एक उम्र के उपभोक्ताओं को इसके बारें में जानने को मजबूर कर दिया है। बता दे कि काफी दिनों के बाद किसी कैम्पेन ने लोगों के दिलों में इतनी उत्सुकता पैदा की है। पान बहार के अधिकारिक लोगों को यह जानकारी देते हुए काफी खुशी हो रही है कि इस कैम्पेन के द्वारा वो नॉर्थ और साउथ के दो जाने माने सुपर स्टार्स को एक साथ लाने में कामयाब हुये है। इन दोनों कलाकारों की धूम भारत से लेकर विदेशों तक में हैं। दोनो कलाकार युवाओं के दिल की धडक़न है। तेलुगु फिल्मों के सम्राट महेश बाबू और बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के सरताज टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखना अपने आप में एक यादगार अनुभव से कम नहीं। पान...

होटल सिलवट में प्रस्तावित महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम" थम के बरस " का आयोजन

होटल सिलवट में प्रस्तावित महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम" थम के बरस " का आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा यादव द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम में सम्माननीय अपर्णा यादव जी नम्रता पाठक जी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी रोनी शाह जी मौजूद रहे । कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने नृत्य और गाने गाकर समा बांधा। कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर एवं होम शेफ मोनिका सिंह ने बताया कि वह मोना बेकर्स नाम की एक बेकरी शॉप भी है, जिसमें वह औरतों लड़कियों को क्लासेस भी करवाती हैं, और जो विद्यार्थी एक मुश्त फीस नहीं जमा कर सकते उनके लिए पार्ट पेमेंट की सुविधा और उन्हें लगता है कि जिनके पास फीस की उचित व्यवस्था नहीं है उनके लिए अपने स्तर तक छूट करके वह उनको पढ़ाती हैं, जिससे वह महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन सकें, मोनिका सिंह का कहना है कहना है कि महिला सशक्तिकरण देश के लिए बहुत जरूरी।

पान मसाले उत्पाद का प्रमोशन करेंगे बॉलीवुड और टॉलीवुड के ये दो बड़े कलाकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक बड़े उत्पाद का प्रमोशन किया जायेगा। इस प्रमोशन में बॉलीवुड यूथ आइकॉन टाइगर श्रॉफ और दक्षिण भारत के कलाकार महेश बाबू एक साथ एक विज्ञापन को करते नजर आयेंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू होने से पहले ही धूम मची हुई हैं। नामी सोशल मीडिया हैंडल्स वोम्पला ने अपने हैंडल्स के माध्यम से एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें टाइगर शॉफ दिखायी दे रहे हैं। हैंडल्स के माध्यम से पता चला है कि ये दोनों कलाकार जिस सेट पर नजर आ रहे हैं वह पान बहार का है। पान बहार के सेट पर एक साथ इन दोनों कलाकारों का होना साफ-साफ इशारा कर रहा है कि जल्द ही कुछ नया देखने को मिल सकता है। हालांकि पान बहार के अधिकारिक सूत्रों ने इससे साफ इंकार किया है।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...