बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ। फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू और उत्तर भारत मे नौजवानों की पहली पसंद बन चुके टाइगर श्रॉफ एक साथ पान बाहर इलायची के इस विज्ञापन में धूम मचा रहे है। सोशल मीडिया पर इसी विज्ञापन के चर्चे है। हर कोई इस एड एक बार जरूर देख रहा है। इस विज्ञापन ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यह ऐड पान बहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पान बहार इलायची की इस नयी कैम्पेन ने हर एक उम्र के उपभोक्ताओं को इसके बारें में जानने को मजबूर कर दिया है। बता दे कि काफी दिनों के बाद किसी कैम्पेन ने लोगों के दिलों में इतनी उत्सुकता पैदा की है। पान बहार के अधिकारिक लोगों को यह जानकारी
देते हुए काफी खुशी हो रही है कि इस कैम्पेन के द्वारा वो नॉर्थ और साउथ के दो जाने माने सुपर स्टार्स को एक साथ लाने में कामयाब हुये है। इन दोनों कलाकारों की धूम भारत से लेकर विदेशों तक में हैं। दोनो कलाकार युवाओं के दिल की धडक़न है। तेलुगु फिल्मों के सम्राट महेश बाबू और बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के सरताज टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखना अपने आप में एक यादगार अनुभव से कम नहीं। पान बहार के अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय से देश के दक्षिणी भाग में पान बहार इलायची ने काफी दबदबा बनाया है। इसी को देखते हुए महेश बाबू को भी पान बहार का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है।

Comments
Post a Comment