बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के 175 कैंट विधनसभा प्रत्याशियों ने अपना दम दिखा रखा है जहां कांग्रेस कांग्रेस पार्टी किसी देश में नहीं थी मगर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव में एक नई रफ्तार पकड़ी है जिससे सभी कार्यकर्ताओं में और प्रत्याशियों में एक जोश भर गया है 175 कैंट विधानसभा के प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह बहुत जोरों शोरों से अपना चुनाव का प्रचार कर रहे हैं वह निरंतर अपने क्षेत्र के वासियों से जन संपर्क साध रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं इसी क्रम में आज उन्होंने बाबू बनारसी दास वॉर्ड के छितवापुर चौकी भीम नगर में जाकर अपने क्षेत्र वासियों से मुलाकात करें तथा वहां की मूल समस्याएं जानने प्रयास भी किया साथ ही उन्होंने जनता से अपने आप को भारी मतों से विजई बनाने की अपील भी करें और यह भी वादा किया कि अगर वह यह चुनाव जीत जाते हैं तो उस क्षेत्र की सभी परेशानियों का निस्तारण बहुत ही शीघ्र करेंगे।